हरदोई में किसानों के लिए खुशखबरी: जी-9 टिश्यू कल्चर केले के 5000 उच्च गुणवत्ता वाले पौधे उपलब्ध, MIDH योजना में करें आवेदन

जिला उद्यान अधिकारी सुभाष चन्द्र ने सूचित किया है कि राजकीय ऊतक संवर्धन प्रयोगशाला, अलीगंज, लखनऊ के यहां

Jul 31, 2026 - 18:23
26 Views
हरदोई में किसानों के लिए खुशखबरी: जी-9 टिश्यू कल्चर केले के 5000 उच्च गुणवत्ता वाले पौधे उपलब्ध, MIDH योजना में करें आवेदन
हरदोई में किसानों के लिए खुशखबरी: जी-9 टिश्यू कल्चर केले के 5000 उच्च गुणवत्ता वाले पौधे उपलब्ध, MIDH योजना में करें आवेदन

Hardoi: जिला उद्यान अधिकारी सुभाष चन्द्र ने सूचित किया है कि राजकीय ऊतक संवर्धन प्रयोगशाला, अलीगंज, लखनऊ के यहां केला टिश्यूकल्चर (जी-9 ग्रैण्डनैन) की उच्च गुणवत्तायुक्त 5000 पौधे उपलब्ध है। जिन कृषक भाईयों को अपने प्रक्षेत्र पर केला रोपण कराना है वह कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी, हरदोई में शीघ्र ही सम्पर्क कर सकते हैं। 

इच्छुक कृषक एकीकृत बागवानी विकास मिशन (MIDH) योजनान्तर्गत वर्ष 2026-27 में आवश्यक प्रपत्र (खसरा खतौनी, बैंक पासबुक, आधार कार्ड) के साथ पंजीकरण कराकर कार्यालय में सम्बंधित अभिलेख अजय कुमार वर्मा, सहा० उद्यान निरीक्षक के पास जमा कर नवीन उद्यान रोपण केला कार्यक्रम में लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

Also Read- Hardoi: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की समीक्षा, सीडीओ नेहा व्याडवाल ने ऋण वितरण में तेजी लाने के दिए निर्देश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow