हरदोई के किसानों को मिलेगा बड़ा मंच, आम महोत्सव-2026 में 350 कृषक करेंगे प्रतिभाग

जिला उद्यान अधिकारी सुभाष चन्द्र ने बताया है कि आम महोत्सव-2026 का आयोजन 03 जुलाई से 05 जुलाई 2026 तक इन्दिरा

Jul 2, 2026 - 20:41
48 Views
हरदोई के किसानों को मिलेगा बड़ा मंच, आम महोत्सव-2026 में 350 कृषक करेंगे प्रतिभाग
हरदोई के किसानों को मिलेगा बड़ा मंच, आम महोत्सव-2026 में 350 कृषक करेंगे प्रतिभाग

हरदोई: जिला उद्यान अधिकारी सुभाष चन्द्र ने बताया है कि आम महोत्सव-2026 का आयोजन 03 जुलाई से 05 जुलाई 2026 तक इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान विभूति खण्ड गोमती नगर, लखनऊ में होना प्रस्तावित है एवं 04 जुलाई 2026 को जनपद-हरदोई के 20 कृषक मैंगो बायर सेलर मीट जो कि जनभवन प्रांगण, लखनऊ में प्रस्तावित है, में भी प्रतिभाग करेंगें। जिसमें मुख्य अतिथि योगी आदित्यनाथ , मुख्यमंत्री उ०प्र० एवं विशिष्ट अतिथि दिनेश प्रताप सिंह , माननीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात, उ०प्र० होंगें। आम महोत्सव में जनपद-हरदोई के कृषक अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर सकते हैं। जनपद-हरदोई से 03 जुलाई 2026 को 150 कृषक एवं 05 जुलाई 2026 को 200 कृषकों द्वारा प्रतिभाग कराया जायेगा। उक्त आम महोत्सव में जनपद के कृषकों द्वारा अपने आम प्रदर्शों के स्टाल लगाये जा रहे हैं।

Also Read- Lucknow: हर श्रमिक को मिले सम्मानजनक मानदेय, सुरक्षित कार्य वातावरण और मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित हों: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow