हरदोई में आंधी-तूफान से आम की फसल को भारी नुकसान, बागवानों से मांगी गई सूचना।

जनपद में 13 मई 2026 को आए तेज आंधी-तूफान और बारिश से आम की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। जिला उद्यान अधिकारी

By INA News Desk
May 21, 2026 - 11:44
45 Views
हरदोई में आंधी-तूफान से आम की फसल को भारी नुकसान, बागवानों से मांगी गई सूचना।
हरदोई में आंधी-तूफान से आम की फसल को भारी नुकसान, बागवानों से मांगी गई सूचना।

हरदोई। जनपद में 13 मई 2026 को आए तेज आंधी-तूफान और बारिश से आम की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। जिला उद्यान अधिकारी हरदोई द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि कई स्थानों पर आम के पेड़ टूट गए हैं तथा फसल जमीन पर गिरकर खराब हो गई है।

प्रशासन द्वारा नुकसान का मूल्यांकन कर शासन को रिपोर्ट भेजी जानी है। ऐसे में जिन किसान भाइयों के आम के बाग प्रभावित हुए हैं, उनसे अपील की गई है कि वे तत्काल जीपीएस युक्त फोटोग्राफ सहित क्षति की सूचना जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराएं, ताकि रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा सके।

जिला उद्यान अधिकारी ने किसानों से समय पर सूचना देने की अपील करते हुए कहा कि इससे नुकसान का सही आकलन कर शासन स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की जा सकेगी।

Also Read- Hardoi: विकास भवन सभागार में योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow