Sambhal: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, बाजारों में पसरा सन्नाटा, काम-धंधा ठप। 

सम्भल में पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। लगातार बढ़ते तापमान और लू के थपेड़ों से आम जनजीवन

May 21, 2026 - 10:53
61 Views
Sambhal: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, बाजारों में पसरा सन्नाटा, काम-धंधा ठप। 
भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, बाजारों में पसरा सन्नाटा, काम-धंधा ठप। 

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल में पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। लगातार बढ़ते तापमान और लू के थपेड़ों से आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। दोपहर के समय सड़कें सुनसान नजर आ रही हैं, वहीं बाजारों और सब्जी मंडियों में भी ग्राहकों की भारी कमी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि पिछले चार से पांच दिनों से गर्मी ने हालात बदतर कर दिए हैं।

व्यापारी अनवर हुसैन ने बताया कि तापमान 41 से 42 डिग्री तक पहुंच रहा है, जिसकी वजह से ग्राहक बाजारों में नहीं आ रहे। उन्होंने कहा कि कारोबार पर सीधा असर पड़ा है और काम-धंधा लगभग ठप हो गया है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रशासन की ओर से दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक जरूरी काम होने पर ही घर से निकलने की सलाह दी गई है। कलेक्ट्रेट परिसर में पेड़ की छांव में बैठे रामबहादुर ने बताया कि गर्मी इतनी ज्यादा है कि बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि मजबूरी में काम से बाहर आना पड़ रहा है और तापमान 45 से 50 डिग्री जैसा महसूस हो रहा है। वहीं सब्जी विक्रेता फूलवती ने बताया कि पिछले एक हफ्ते से मंडी में ग्राहक नहीं आ रहे। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग घरों में कैद हैं। उन्होंने कहा कि “धूप में लपटें निकल रही हैं” और नौतपा शुरू होने के साथ गर्मी अभी और बढ़ने की आशंका है। मक्खन लाल ने सिर पर अंगोछा बांधकर गर्मी से बचाव करते हुए कहा कि दो-तीन दिनों से हालात बेहद खराब हैं और मजबूरी में ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं।

Also Read- भारत आने वाले यात्रियों के लिए ड्यूटी-फ्री लिमिट बढ़ी: नए बैगेज नियम 2026 आज से लागू, 50,000 से 75,000 रुपये तक सामान बिना टैक्स

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow