Sambhal: 24 घंटे में दरिंदे का हिसाब! सम्भल में 60 साल की दलित महिला से दुष्कर्म का आरोपी नसीम पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार।
सम्भल जिले में 60 वर्षीय दलित महिला से दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में योगी सरकार की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए
उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल जिले में 60 वर्षीय दलित महिला से दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में योगी सरकार की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी नसीम को वारदात के महज 24 घंटे के भीतर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया। आरोपी के कब्जे से बिना नंबर की बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं।
घटना चंदौसी कोतवाली क्षेत्र की है, जहां 19 मई की रात करीब 9 बजे भट्टे पर चौकीदारी करने वाले व्यक्ति की 60 वर्षीय पत्नी के साथ दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़िता के पति ने आरोपी नसीम सहित तीन व्यक्तियों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां उसका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि दुष्कर्म के बाद महिला को लगातार ब्लीडिंग हो रही थी, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। चंदौसी क्षेत्राधिकारी के अनुसार 20 मई को पुलिस टी-पॉइंट पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बहजोई की ओर से बाइक पर आता एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी और उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नसीम पुत्र जमील अहमद बताया, जो थाना चंदौसी में दर्ज मुकदमा संख्या 146/26 का नामजद अभियुक्त निकला। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
What's Your Reaction?




