Moradabad: मुरादाबाद में देर रात एनकाउंटर: 50 हजार का इनामी शार्प शूटर आशु उर्फ मोंटी ढेर।

महानगर मुरादाबाद में  देर रात पुलिस और कुख्यात बदमाश के बीच हुई जबरदस्त मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी शार्प शूटर आशु उर्फ

Apr 2, 2026 - 16:27
60 Views
Moradabad: मुरादाबाद में देर रात एनकाउंटर: 50 हजार का इनामी शार्प शूटर आशु उर्फ मोंटी ढेर।
मुरादाबाद में देर रात एनकाउंटर: 50 हजार का इनामी शार्प शूटर आशु उर्फ मोंटी ढेर।

मुरादाबाद: महानगर मुरादाबाद में  देर रात पुलिस और कुख्यात बदमाश के बीच हुई जबरदस्त मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी शार्प शूटर आशु उर्फ मोंटी मारा गया। इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि पुलिस महकमे में भी हलचल तेज हो गई। मुठभेड़ थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के इस्लामनगर रोड स्थित पोस्टमार्टम हाउस के पास हुई, जहां देर रात गोलियों की आवाज से स्थानीय लोग दहशत में आ गए।

चेकिंग के दौरान शुरू हुई मुठभेड़ जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह पुलिस को देखते ही भागने लगा। पुलिस ने जब घेराबंदी की तो बदमाश ने अचानक टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला और दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चलीं।

मुठभेड़ के दौरान बदमाश को गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मारे गए बदमाश की पहचान आशु उर्फ मोंटी के रूप में हुई है, जो उधम सिंह गैंग का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, उसके खिलाफ हत्या, लूट, रंगदारी समेत करीब 36 संगीन मुकदमे दर्ज थे। उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

सूत्रों के अनुसार, हाल ही में उसने महानगर के एक बड़े निर्यातक से करीब 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। इस मामले में थाना सिविल लाइंस में मुकदमा दर्ज किया गया था और तभी से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।
एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि कांठ रोड स्थित वजीरचंद एक्सपोर्ट फर्म के मालिक से रंगदारी मांगने के बाद बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए फर्म के गेट पर 12 राउंड फायरिंग की थी। इस घटना के बाद पुलिस ने गैंग के खिलाफ अभियान तेज कर दिया था। बताया जा रहा है कि गैंग के सरगना उधम सिंह की जमानत के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पुलिस अलर्ट पर थी और सक्रिय अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था।

सर्च ऑपरेशन के दौरान आशु का एक साथी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में घेराबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने मौके से पिस्टल सहित तीन अवैध हथियार और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं। वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पूरी कार्रवाई की जानकारी ली। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि इस जॉइंट ऑपरेशन के दौरान सभी पुलिसकर्मियों ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी थी, जिससे बदमाशों की गोलियां बेअसर हो गईं। उन्होंने कहा कि यह बड़ी राहत की बात रही कि इस मुठभेड़ में कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ।

इस कार्रवाई में एसपी सिटी कुमार रणविजय, सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता और इंस्पेक्टर मनीष सक्सेना समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार बदमाश की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Also Read- उन्नाव में एआरटीओ प्रवर्तन और ट्रक चालकों के बीच भारी हंगामा: चेकिंग के दौरान सड़क पर मची अफरा-तफरी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow