भदेवना में 'विकसित भारत–जी राम जी अभियान 2025' का जन सम्मेलन, ग्रामीणों को बताई गईं सरकारी योजनाएं

हरदोई। विकास खण्ड टोडरपुर की ग्राम पंचायत भदेवना में गुरुवार को "विकसित भारत–जी राम जी अभियान 2025" के अंतर्गत

Jul 2, 2026 - 20:10
33 Views
भदेवना में 'विकसित भारत–जी राम जी अभियान 2025' का जन सम्मेलन, ग्रामीणों को बताई गईं सरकारी योजनाएं
भदेवना में 'विकसित भारत–जी राम जी अभियान 2025' का जन सम्मेलन, ग्रामीणों को बताई गईं सरकारी योजनाएं

हरदोई। विकास खण्ड टोडरपुर की ग्राम पंचायत भदेवना में गुरुवार को "विकसित भारत–जी राम जी अभियान 2025" के अंतर्गत जन सम्मेलन एवं जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा अधिक से अधिक लोगों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की गई।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को अभियान के प्रमुख उद्देश्यों एवं योजनाओं के महत्वपूर्ण प्रावधानों से अवगत कराया गया। बताया गया कि अभियान के तहत जल संरक्षण एवं संवर्धन, ग्रामीण आधारभूत संरचना का विकास, आजीविका संवर्धन तथा जलवायु परिवर्तन एवं आपदा अनुकूलन को प्राथमिकता दी जाएगी।

इस अवसर पर जानकारी दी गई कि श्रमिकों को समयबद्ध मजदूरी भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। यदि भुगतान में देरी होती है तो डिले कम्पेन्सेशन (Delay Compensation) का भी प्रावधान रहेगा।

ग्रामीणों को यह भी बताया गया कि ग्राम पंचायतों को विकसित ग्राम पंचायत योजना (VGPP) के माध्यम से स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों की योजना बनाने का अधिकार दिया गया है, जिससे विकास कार्य अधिक प्रभावी और जनहितकारी बन सकें।

कार्यक्रम में विकास कार्यों की पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए GIS, रियल-टाइम मॉनिटरिंग, बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण, मोबाइल निगरानी तथा नागरिक सहभागिता जैसी आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर भी विस्तार से जानकारी दी गई।

वक्ताओं ने कहा कि जनभागीदारी ही विकसित भारत @2047 के संकल्प को साकार करने की सबसे बड़ी शक्ति है। सभी ग्रामीणों से जागरूक होकर सरकारी योजनाओं से जुड़ने तथा आत्मनिर्भर एवं समृद्ध ग्राम के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow