हरदोई में लावारिस मिला 15 वर्षीय बालक, पहचान बताने में असमर्थ; जानकारी हो तो चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर दें सूचना

चाइल्ड हेल्पलाइन के परियोजना समन्वयक अनूप तिवारी ने बताया है, कि यह बालक 01 जुलाई 2026 को जनपद हरदोई के

Jul 2, 2026 - 19:28
39 Views
हरदोई में लावारिस मिला 15 वर्षीय बालक, पहचान बताने में असमर्थ; जानकारी हो तो चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर दें सूचना
हरदोई: चाइल्ड हेल्पलाइन के परियोजना समन्वयक अनूप तिवारी ने बताया है, कि यह बालक 01 जुलाई 2026 को जनपद हरदोई के थाना हरपालपुर क्षेत्र के गांव बरनई चतरखा में लावारिस हालत में मिला है जब ग्रामीणों को पता चला तो 112 हेल्पलाइन को सूचना दी जिसके अनुसार पुलिस द्वारा बालक को थाना हरपालपुर लाया गया लेकिन बालक अपने परिजनों का परिचय देने में असमर्थ रहा जिसके पश्चात बालक को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 हरदोई कार्यालय लाया गया, जहां पर बालक की निरंतर काउंसलिंग की गई जिसमें बालक ने अपना नाम अमन आयु लगभग 15 वर्ष पिता राम पता लखनऊ के होना बताया बालक बहुत ही डरा व सहमा हुआ था बालक को नहलाया गया व साफ कपड़े पहनाए गए आवश्यकतानुसार उचित भोजन कराया गया, तत्पश्चात नियमानुसार कारवाही करते हुए बालक को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जिनके आदेश पर बालक के परिजनों के मिलने तक राजकीय बालगृह बालक लखनऊ में अस्थायी आवासित कराया जाएगा। चाइल्ड हेल्पलाइन के परियोजना समन्वयक अनूप तिवारी द्वारा अपील की गई यदि किसी को बालक के सम्बंध में कोई जानकारी हो तो कृपया चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल फ्री 1098 या 9918229858 पर सम्पर्क कर सकता है ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow