Hardoi: गुरु पूर्णिमा पर बाल मित्र केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम, बच्चों को POCSO कानून व सुरक्षा के दिए गए महत्वपूर्ण संदेश

समाधान अभियान एवं इंडिया पेस्टिसाइड्स लिमिटेड द्वारा संयुक्त रूप से संचालित “चुप्पी तोड़; हल्ला बोल” परियोजना

By INA News Desk
Jul 29, 2026 - 20:37
34 Views
Hardoi: गुरु पूर्णिमा पर बाल मित्र केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम, बच्चों को POCSO कानून व सुरक्षा के दिए गए महत्वपूर्ण संदेश
गुरु पूर्णिमा पर बाल मित्र केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम, बच्चों को POCSO कानून व सुरक्षा के दिए गए महत्वपूर्ण संदेश

Hardoi: समाधान अभियान एवं इंडिया पेस्टिसाइड्स लिमिटेड द्वारा संयुक्त रूप से संचालित “चुप्पी तोड़; हल्ला बोल” परियोजना के अंतर्गत गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कोतवाली देहात  में स्थिति बाल मित्र केंद्र में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के बाल यौन शोषण से प्रभावित बच्चों एवं उनके परिजनों की सहभागिता रही। इस अवसर पर बच्चों को उपहार भी वितरित किए गए।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को एवं उनके परिजनों को बाल यौन शोषण से बचाव, (बाल लैंगिक अपराधों से संरक्षण अधिनियम) की महत्वपूर्ण जानकारी देना तथा बच्चों के साथ सकारात्मक एवं प्रभावी संवाद स्थापित करने के तरीकों से अवगत कराना था। साथ ही उपस्थित परिजनों और अतिथियों को बाल मित्र केंद्र की कार्यप्रणाली एवं बच्चों की सुरक्षा हेतु किए जा रहे प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी गई, ताकि समाज के अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़कर बच्चों की सुरक्षा एवं संरक्षण में अपनी सक्रिय भूमिका निभा सकें।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के के रूप कोतवाली देहात  के प्रभारी निरीक्षक श्री हरिनाथ सिंह जी मौजूद रहें एवं उन्होंने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमो से बच्चों की सुरक्षा के प्रति परिवारों को संवेदनशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

समाधान अभियान की निर्देशिका सौम्या द्विवेदी ने कहा कि समाधान अभियान एवं इंडिया पेस्टिसाइड्स लिमिटेड भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर करते रहेंगे, जिससे समाज में बच्चे अपने गुरुजनों और माता पिता के महत्व और परिवार के दायित्व के बारे में ज़्यादा से ज़्यादा लोग जाने। जिससे बच्चों के लिए सुरक्षित, संवेदनशील एवं सहयोगपूर्ण वातावरण तैयार किया जा सके इस कार्यक्रम में बाल मित्र केंद्र के समन्वयक सूरज शुक्ला जी मौजूद रहे।

Also Read- Hardoi: 5 अगस्त तक छात्रवृत्ति मास्टर डाटाबेस अपडेट करने के निर्देश, सीडीओ ने प्रधानाचार्यों संग की समीक्षा बैठक

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement