Lucknow: कॉमनवेल्थ गेम्स में अलीगढ़ के लाल गुलवीर सिंह ने 10,000 मीटर में जीता रजत, बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने दी बधाई

प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं अतरौली विधायक संदीप सिंह ने अलीगढ़ जनपद के ब्लॉक बिजौली स्थित

Jul 29, 2026 - 20:45
17 Views
Lucknow: कॉमनवेल्थ गेम्स में अलीगढ़ के लाल गुलवीर सिंह ने 10,000 मीटर में जीता रजत, बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने दी बधाई
कॉमनवेल्थ गेम्स में अलीगढ़ के लाल गुलवीर सिंह ने 10,000 मीटर में जीता रजत, बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने दी बधाई

लखनऊ: प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं अतरौली विधायक संदीप सिंह ने अलीगढ़ जनपद के ब्लॉक बिजौली स्थित कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय, सिरसा के पूर्व छात्र गुलवीर सिंह द्वारा कॉमनवेल्थ गेम्स की 10,000 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतने पर हार्दिक बधाई दी है।

संदीप सिंह ने कहा कि गुलवीर सिंह की यह उपलब्धि केवल अलीगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश और देश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण से अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का तिरंगा गौरवान्वित किया है। उनकी सफलता प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों और युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने, खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा उनकी प्रतिभा निखारने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश में खेल अवसंरचना के विस्तार, प्रशिक्षण सुविधाओं के विकास और खिलाड़ियों के सम्मान व प्रोत्साहन के लिए प्रभावी नीतियां लागू की गई हैं, जिसके सकारात्मक परिणाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देखने को मिल रहे हैं।

Also Read- Sudhanshu Trivedi Statement: NEET और शिक्षा पर चर्चा से भाग रही है कांग्रेस, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी का बड़ा हमला

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow