Hardoi: संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, भूमि विवादों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

By INA News Desk
Jun 6, 2026 - 17:02
22 Views
Hardoi: संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, भूमि विवादों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, भूमि विवादों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

हरदोई। तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अनुनय झा एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष और प्रभावी समाधान किया जाए।

भूमि विवाद से जुड़े मामलों पर विशेष ध्यान देते हुए जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने राजस्व विभाग और पुलिस विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर संयुक्त टीम के माध्यम से मौके पर पहुंचकर मामलों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भूमि विवादों का समय रहते समाधान होने से अनावश्यक तनाव एवं कानून-व्यवस्था संबंधी समस्याओं को रोका जा सकता है। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि जनशिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और संवेदनशीलता बरती जाए तथा शिकायतकर्ता को समाधान की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए। संपूर्ण समाधान दिवस में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, जिनकी शिकायतों को गंभीरता से सुनकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

Also Read- उत्तर प्रदेश सरकार का बड़ा प्रशासनिक निर्णय, पूरे राज्य में अगले छह महीनों के लिए सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल पर लगी पूरी तरह रोक।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow