Sitapur: सीतापुर-लखीमपुर के शिक्षकों की निपुण संकल्प कार्यशाला आयोजित, सीडीओ डॉ. दीक्षा जोशी ने किया उद्घाटन

बेसिक शिक्षा विभाग के निर्देशों के क्रम में सीतापुर और लखीमपुर-खीरी जनपद में कार्यरत समस्त ए.आर.पी., एस.आर.जी.,

Jul 30, 2026 - 21:16
31 Views
Sitapur: सीतापुर-लखीमपुर के शिक्षकों की निपुण संकल्प कार्यशाला आयोजित, सीडीओ डॉ. दीक्षा जोशी ने किया उद्घाटन
सीतापुर-लखीमपुर के शिक्षकों की निपुण संकल्प कार्यशाला आयोजित, सीडीओ डॉ. दीक्षा जोशी ने किया उद्घाटन

संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर 
सीतापुर: बेसिक शिक्षा विभाग के निर्देशों के क्रम में सीतापुर और लखीमपुर-खीरी जनपद में कार्यरत समस्त ए.आर.पी., एस.आर.जी., खण्ड शिक्षा अधिकारी और डायट मेन्टर्स की संयुक्त निपुण संकल्प कार्यशाला का आयोजन गुरुवार को द नरायना गेस्ट हाउस सीतापुर में किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीक्षा जोशी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान प्राचार्य डायट लखीमपुर सीमा गुप्ता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लखीमपुर प्रवीण तिवारी, वरिष्ठ प्रवक्ता डायट सीतापुर विपुल शिवसागर सहित दोनों जनपदों के खण्ड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक, एस.आर.जी. और ए.आर.पी. उपस्थित रहे। परियोजना से गर्व नागपाल ने प्रस्तुतीकरण दिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को संकल्प दिलाया कि वे अपने कार्यक्षेत्र में अध्ययनरत बच्चों को समयबद्ध तरीके से निपुण बनाएंगे। बच्चों में अधिगम अंतराल को समाप्त करने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
Also Click : आषाढ़ में समृद्धि, कपि, ऊर्जा और समरस वन स्थापित करेगा वन विभाग, 18 जुलाई को हर विकास खंड में स्थापित होगा समृद्धि वन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow