Sitapur: महोलिया चौराहे पर मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, 170 लोगों ने कराया पंजीकरण

बिसवां सीतापुर के महोलिया चौराहे पर गुरुवार को कम्युनिटी हेल्थ अवेयरनेस प्रोग्राम के अंतर्गत मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम

Jul 30, 2026 - 21:20
23 Views
Sitapur: महोलिया चौराहे पर मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, 170 लोगों ने कराया पंजीकरण

संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर 

बिसवां सीतापुर के महोलिया चौराहे पर गुरुवार को कम्युनिटी हेल्थ अवेयरनेस प्रोग्राम के अंतर्गत मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम श्री पीताम्बरा शिक्षा समिति और के.पी. सिंह मेमोरियल अस्पताल द्वारा जनरल इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और तनाव, अवसाद, चिंता जैसी समस्याओं की समय रहते पहचान कर उपचार के लिए प्रेरित करना था। 
कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के मैनेजर डॉ. सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही जरूरी है। बदलती जीवनशैली और बढ़ते तनाव के कारण मानसिक बीमारियां बढ़ रही हैं। उन्होंने योग, ध्यान, व्यायाम और संतुलित जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में 170 लोगों का पंजीकरण किया गया। 75 लोगों के रक्त नमूने विभिन्न जांचों के लिए लिए गए और 166 लाभार्थियों को निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। प्रतिभागियों को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श और जागरूकता सामग्री भी दी गई।
विशेषज्ञ चिकित्सकों डॉ. एस.ए. मीर, डॉ. एहतेशाम खान, डॉ. हर्षित जैन और डॉ. मुस्कान ने मानसिक तनाव से बचाव, नशामुक्त जीवन और समय परामर्श के महत्व पर जानकारी दी।  इस अवसर पर प्रोग्राम मैनेजर अंशुमान सिंह, संयोजक ऐश्वर्य प्रताप सिंह और डॉ. अनुप कुमार सरवैया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Also Click : Hardoi : हरदोई जिला जेल का जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त निरीक्षण किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow