Sitapur: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पत्रवाहक गंभीर घायल; चालक वाहन समेत फरार

सीतापुर मार्ग पर गुरुवार शाम तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार पत्रवाहक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे

Jul 30, 2026 - 21:27
38 Views
Sitapur: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पत्रवाहक गंभीर घायल; चालक वाहन समेत फरार

 संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर 

सीतापुर/खैराबाद बहराइच: सीतापुर मार्ग पर गुरुवार शाम तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार पत्रवाहक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कार समेत फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा। रेउसा निवासी आनंद कुमार त्रिपाठी, जो ब्लॉक रेउसा में पत्रवाहक के पद पर कार्यरत हैं, बाइक से खैराबाद से सीतापुर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर आईटीआई चौकी प्रभारी योगेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है।
चौकी प्रभारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि फरार कार और उसके चालक की तलाश की जा रही है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है

Also Click : Hardoi : हरदोई जिला जेल का जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त निरीक्षण किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow