Hardoi: मल्लावां में भीषण सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी लखनऊ रेफर

बिल्हौर-कटरा हाईवे पर मल्लावां चौराहे के पास सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर

Jul 27, 2026 - 15:59
29 Views
Hardoi: मल्लावां में भीषण सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी लखनऊ रेफर
मल्लावां में भीषण सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी लखनऊ रेफर

मल्लावां। बिल्हौर-कटरा हाईवे पर मल्लावां चौराहे के पास सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को प्राथमिक इलाज के बाद लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

  • ​काम पर जाते समय हुआ हादसा

​मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के बंदीपुर गांव निवासी 25 वर्षीय संदीप मजदूरी का काम करते थे। मृतक के छोटे भाई सत्यवान के अनुसार, संदीप सोमवार तड़के करीब 3:30 बजे अपने 23 वर्षीय दोस्त आकाश के साथ बाइक से मजदूरी के लिए निकले थे। वे एक निर्माणाधीन मकान पर मिक्सर मशीन पहुंचाने जा रहे थे।
​सुबह करीब 4:30 बजे जैसे ही वे मल्लावां चौराहे के पास पहुंचे, किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

  • ​अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

​आसपास के लोगों ने चीख-पुकार सुनकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को पहले मल्लावां सीएचसी और फिर हरदोई मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। डॉक्टरों ने सुबह 6:50 बजे संदीप को मृत घोषित कर दिया। वहीं आकाश की हालत चिंताजनक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। संदीप की शादी पिछले साल 5 मई को सुमन के साथ हुई थी। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि यह दुर्घटना दूसरे थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Also Read-Gorakhpur: आस्था पर प्रहार करने वाले अब आस्थावान बनने का ठेका ले रहे हैं: गोरखपुर से सीएम योगी का विपक्ष पर बड़ा हमला

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow