Hardoi: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा गंभीर घायल, CHC में भर्ती

कोतवाली क्षेत्र के हरिया गांव के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें साइकिल से घर लौट रही एक

Jul 27, 2026 - 16:25
33 Views
Hardoi: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा गंभीर घायल, CHC में भर्ती
तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा गंभीर घायल, CHC में भर्ती

​सवायजपुर। कोतवाली क्षेत्र के हरिया गांव के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें साइकिल से घर लौट रही एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों की मदद से छात्रा को तत्काल हरपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
​स्कूल से घर लौटते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, ज्यूरी चन्द्रमपुर गांव निवासी चरनसिंह की पुत्री अंजलि (कक्षा 10 की छात्रा) सोमवार को पिथनापुर नगरिया गांव स्थित अपने स्कूल से साइकिल द्वारा घर लौट रही थी। जैसे ही वह हरिया गांव के पास पहुंची, सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
​एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया
टक्कर इतनी तेज थी कि अंजलि सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत दौड़कर छात्रा को संभाला और हादसे की जानकारी उसके परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस बुलाई। एंबुलेंस की मदद से घायल छात्रा को हरपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका प्राथमिक उपचार जारी है।

Also Click : हरदोई में ऑपरेशन स्माइल के तहत बड़ी सफलता, 3 घंटे में मिले लापता बच्चे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow