Hardoi: मीटर जांच करने गई बिजली विभाग की टीम पर हमला, कर्मचारी घायल; वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

कस्बे के मोहल्ला नवाबगंज में सोमवार सुबह बिजली मीटरों की जांच करने पहुंची विद्युत विभाग की टीम पर दबंगों ने जानलेवा

Jul 27, 2026 - 16:39
27 Views
Hardoi: मीटर जांच करने गई बिजली विभाग की टीम पर हमला, कर्मचारी घायल; वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

​सांडी। कस्बे के मोहल्ला नवाबगंज में सोमवार सुबह बिजली मीटरों की जांच करने पहुंची विद्युत विभाग की टीम पर दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस मारपीट में विभाग का एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।​प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे विद्युत विभाग की टीम मोहल्ला नवाबगंज में घरों के बाहर लगे मीटरों की जांच कर रही थी। इसी दौरान टीम हसीना बानो पत्नी रईस के घर के बाहर मीटर जांचने पहुंची, तभी उनके पुत्र तारिक, मेराज और उनके कुछ साथी मौके पर आ पहुंचे।
​गाली-गलौज और मारपीट का आरोप
​आरोप है कि इन लोगों ने बिजली विभाग की टीम के साथ अभद्रता और गाली-गलौज शुरू कर दी। कर्मचारियों द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की, जिसमें बिजली कर्मचारी पंकज घायल हो गए। दबंगों द्वारा कर्मचारियों के मोबाइल छीनने का प्रयास भी किया गया।
​पुलिस और प्रशासन का रुख
​घटना के बाद उपखंड सांडी के प्रमुख सुनील कुमार ने सांडी थाने में लिखित तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
​"घायल कर्मचारी को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"

Also Click : हरदोई में ऑपरेशन स्माइल के तहत बड़ी सफलता, 3 घंटे में मिले लापता बच्चे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow