Deoband: हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर नवीन मंडी स्थल के समीप शनिवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार जयकिशन
देवबंद: सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर नवीन मंडी स्थल के समीप शनिवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार जयकिशन (40) की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर वाहन की पहचान करने में जुटी है।
बास्तम गांव निवासी जयकिशन सवेरे किसी कार्य से बाइक पर सवार होकर नवीन मंडी स्थल की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह मंडी के निकट पहुंचे, फ्लाईओवर की ओर से तेज गति से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इसमें जयकिशन गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। जांच अधिकारी कपिल देव का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से चालक और वाहन की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
What's Your Reaction?




