Sitapur: संदना में सिर कटी लाश हत्याकांड का खुलासा, 12 साल पुराने मामले की रंजिश में हुई हत्या; दो आरोपी गिरफ्तार

थाना संदना क्षेत्र में 26 जुलाई को मिली अज्ञात व्यक्ति की सिर कटी लाश के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने

Jul 28, 2026 - 21:55
 0  6
Sitapur: संदना में सिर कटी लाश हत्याकांड का खुलासा, 12 साल पुराने मामले की रंजिश में हुई हत्या; दो आरोपी गिरफ्तार

संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर 

सीतापुर: थाना संदना क्षेत्र में 26 जुलाई को मिली अज्ञात व्यक्ति की सिर कटी लाश के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में शशी देवी और उसके भाई रिंकू को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर मृतक का कटा सिर, हत्या में प्रयुक्त धारदार बांका तथा मृतक के कपड़े भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस जांच में मृतक की पहचान भुपई यादव (42), निवासी बहूनगर थाना खैराबाद के रूप में हुई। सर्विलांस, तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर शशी देवी व उसके भाई रिंकू की संलिप्तता सामने आई। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में सामने आया कि वर्ष 2014 में शशी देवी और भुपई यादव पर शशी देवी के पति की हत्या के मामले में भी मुकदमा दर्ज हुआ था। हाल के दिनों में भुपई यादव के एक महिला से कथित अवैध संबंधों को लेकर विवाद पैदा हुआ। इसी रंजिश में उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची गई। आरोप है कि 25 जुलाई की रात भुपई यादव को शराब पिलाने के बाद खेत में ले जाकर धारदार बांके से उसकी हत्या कर दी गई और सिर धड़ से अलग कर खेत में गड्ढा खोदकर दबा दिया गया। हत्या के बाद हथियार और कपड़े झाड़ियों में फेंक दिए गए थे। पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर मृतक का कटा सिर, धारदार लोहे का बांका और मृतक के कपड़े बरामद कर लिए हैं। दोनों गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, मामले में अन्य आरोपितों की भूमिका की भी जांच जारी है।

Also Click : Agra News: आक्रमणकारी के नाम पर नहीं, बल्कि भारत के राष्ट्रनायकों के नाम पर म्यूजियम बनेगाः मुख्यमंत्री

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।