Sitapur: 22वीं यूपी बटालियन एनसीसी में उप समूह कमांडर का दौरा, बोले- अनुशासन जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा

22वीं यूपी बटालियन एनसीसी, सीतापुर में उप समूह कमांडर (डिप्टी ग्रुप कमांडर) कर्नल ए. एस. गौतम का दौरा संपन्न हुआ।

Jul 28, 2026 - 21:58
18 Views
Sitapur: 22वीं यूपी बटालियन एनसीसी में उप समूह कमांडर का दौरा, बोले- अनुशासन जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा
22वीं यूपी बटालियन एनसीसी में उप समूह कमांडर का दौरा, बोले- अनुशासन जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा

संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर: 22वीं यूपी बटालियन एनसीसी, सीतापुर में उप समूह कमांडर (डिप्टी ग्रुप कमांडर) कर्नल ए. एस. गौतम का दौरा संपन्न हुआ। उनके आगमन पर कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राजकुमार एच. सिंह एवं प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल शाहमीर आबिदी ने उनका स्वागत किया। इस दौरान एनसीसी कैडेट्स ने सैन्य परंपरा के अनुरूप सलामी देकर गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया। कर्नल ए. एस. गौतम ने कैडेट्स के अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि "अनुशासन जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।" उन्होंने कैडेट्स को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पीआई स्टाफ और गर्ल कैडेट इंस्ट्रक्टर (जीसीआई) से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राजकुमार एच. सिंह ने बटालियन की उपलब्धियों, प्रशिक्षण गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी, जिसकी कर्नल गौतम ने सराहना करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। बाद में उन्होंने अधिकारियों एवं स्टाफ के साथ चर्चा की तथा एनसीसी कॉलोनी स्थित ड्रोन लैब का निरीक्षण किया। आधुनिक ड्रोन उपकरणों और प्रशिक्षण व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि ड्रोन प्रशिक्षण राष्ट्र निर्माण और आधुनिक तकनीक से जुड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। कर्नल ए. एस. गौतम के इस दौरे से बटालियन के कैडेट्स, पीआई स्टाफ एवं समस्त कर्मियों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ।

Also Read- PM Modi Social Media Post Case: पीएम मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला बेंगलुरु का वेंडर गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow