Sitapur: पिसावा क्षेत्र पंचायत में करोड़ों के कथित भ्रष्टाचार की जांच शुरू, डीडीओ ने खंगाले बिल-बाउचर

विकास खंड पिसांवा की क्षेत्र पंचायत में विकास कार्यों के भुगतान में कथित अनियमितताओं की जांच मंगलवार को जिला विकास

Jul 28, 2026 - 21:33
19 Views
Sitapur: पिसावा क्षेत्र पंचायत में करोड़ों के कथित भ्रष्टाचार की जांच शुरू, डीडीओ ने खंगाले बिल-बाउचर
पिसावा क्षेत्र पंचायत में करोड़ों के कथित भ्रष्टाचार की जांच शुरू, डीडीओ ने खंगाले बिल-बाउचर

संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर 

सीतापुर: विकास खंड पिसांवा की क्षेत्र पंचायत में विकास कार्यों के भुगतान में कथित अनियमितताओं की जांच मंगलवार को जिला विकास अधिकारी डीडीओ ने की। जांच के दौरान शिकायत में उल्लिखित बिल-बाउचरों और ऑनलाइन रिकॉर्ड का परीक्षण किया गया।
राष्ट्रवादी युवा अधिकार मंच के प्रदेश अध्यक्ष अवध क्षेत्र एस.के. तूफानी ने बताया कि संगठन ने 17 नवंबर 2025 को जिलाधिकारी को शिकायत देकर आरोप लगाया था कि क्षेत्र पंचायत में एक ही बिल/बाउचर को बार-बार अपलोड कर करोड़ों रुपये का भुगतान किया गया। इस मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई थी।
करीब सात माह बाद 28 जुलाई 2026 को डीडीओ विकासखंड पिसावा पहुंचे और शिकायत से संबंधित दस्तावेजों व सिस्टम में उपलब्ध अभिलेखों की जांच की। उन्होंने जांच पूरी कर जल्द ही अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने की बात कही।संगठन ने मांग की है कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए तथा सरकारी धन की रिकवरी सुनिश्चित की जाए।

Also Click : Agra News: आक्रमणकारी के नाम पर नहीं, बल्कि भारत के राष्ट्रनायकों के नाम पर म्यूजियम बनेगाः मुख्यमंत्री

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow