Sitapur: बिसवां पुलिस की बड़ी सफलता: चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; जेवर, नकदी व घरेलू सामान बरामद

कोतवाली बिसवां पुलिस ने चोरी के एक मामले का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके

Jul 28, 2026 - 21:30
17 Views
Sitapur: बिसवां पुलिस की बड़ी सफलता: चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; जेवर, नकदी व घरेलू सामान बरामद

संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर 

सीतापुर: कोतवाली बिसवां पुलिस ने चोरी के एक मामले का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए गए जेवर, घरेलू सामान, मोबाइल फोन और ₹2500 नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभय कुमार शुक्ला उर्फ टीटी निवासी कच्चा कटरा, बिसवां तथा सिकंदर निषाद निवासी शेखसराय कच्चा कटरा, बिसवां के रूप में हुई है। दोनों को कांशीराम कॉलोनी के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से दो जोड़ी पायल, दो अंगूठियां, दो जोड़ी कान के झाले, एक नाक का फूल, एक आईटेल मोबाइल फोन, जस्ता का भगोना, पीतल की थाली व गिलास, स्टील का जग, प्लेट, दो कटोरियां तथा ₹2500 नकद बरामद किए गए।
यह कार्यवाही कोतवाली बिसवां में दर्ज मुकदमा संख्या 195/2026, धारा 305(ए) बीएनएस के तहत की गई। बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया है।पुलिस ने बताया कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Also Read- Lucknow Crime: लखनऊ में रॉन्ग साइड से आ रही कार को रोकना होमगार्ड को पड़ा भारी, युवक ने सड़क पर पटका, वीडियो वायरल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow