हाथरस के लोहर्रा गांव में श्मशान और कब्रिस्तान मार्ग बदहाल, कीचड़ से होकर गुजरती है अंतिम यात्रा

हाथरस के लोहर्रा गांव में मोक्षधाम व कब्रिस्तान मार्ग पर जलभराव और कीचड़ से ग्रामीण परेशान हैं। अंतिम संस्कार के लिए ले जाने में भारी मशक्कत करनी पड़ रही है।

By INA News Desk
Sep 8, 2026 - 23:06
4 Views
हाथरस के लोहर्रा गांव में श्मशान और कब्रिस्तान मार्ग बदहाल, कीचड़ से होकर गुजरती है अंतिम यात्रा

हाथरस। ग्राम पंचायत लोहर्रा में मोक्षधाम और कब्रिस्तान तक जाने वाला रास्ता लंबे समय से उपेक्षा का शिकार है। मार्ग पर बने जलभराव, कीचड़ और गंदगी के कारण स्थानीय लोगों का पैदल निकलना भी दूभर हो गया है। सबसे ज्यादा संकट तब उत्पन्न होता है जब किसी ग्रामीण के निधन पर अंतिम संस्कार या दफनाने के लिए शव को इस रास्ते से ले जाया जाता है। परिजनों और ग्रामीणों को बदबू तथा गहरे कीचड़ के बीच से होकर अंतिम यात्रा निकालनी पड़ती है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण रास्ते पर महीनों से पानी भरा रहता है। बारिश के दिनों में स्थिति और गंभीर हो जाती है, जिससे आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध फैल जाती है। ग्रामीण जगदीश प्रसाद के अनुसार, इस समस्या को लेकर जनसुनवाई पोर्टल पर कई बार शिकायतें दर्ज कराई गईं। शिकायत के बाद कर्मचारी केवल मौका मुआयना कर जल्द काम कराने का आश्वासन देते हैं और बाद में कागजी आख्या लगाकर मामले का निस्तारण दिखा दिया जाता है, जबकि जमीनी हकीकत में कोई सुधार नहीं हुआ है।

प्रशासन से मार्ग को तत्काल दुरुस्त कराने और साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई है। मांग उठाने वालों में इस्लाम, जगदीश प्रसाद, कृष्ण कुमार, प्रदीप, रामखिलाड़ी, कपिल गुप्ता, रामनिवास, बनवारी लाल, होरी लाल, दिनेश, पवन और शिव कुमार सहित अनेक लोग शामिल हैं। वहीं मामले पर ग्राम प्रधान भोला का कहना है कि बारिश के कारण रास्ते में पानी जमा हो गया है और जल्द ही इस समस्या का स्थायी समाधान करा दिया जाएगा।

Also Click : Hardoi News: सण्डीला तहसील में खाद्य एवं रसद विभाग का जनता दिवस, 141 आवेदन प्राप्त; 53 का मौके पर निस्तारण

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow