Sambhal: 25 जुलाई को आज़ाद समाज पार्टी-भीम आर्मी का ज्ञापन, जिलाध्यक्ष शहजाद खान ने कार्यकर्ताओं से किया जिला मुख्यालय पहुंचने का आह्वान

सम्भल में आज़ाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने 25 जुलाई को बहजोई स्थित जिला मुख्यालय पर बड़े प्रदर्शन और ज्ञापन की तैयारी

Jul 23, 2026 - 16:32
30 Views
Sambhal: 25 जुलाई को आज़ाद समाज पार्टी-भीम आर्मी का ज्ञापन, जिलाध्यक्ष शहजाद खान ने कार्यकर्ताओं से किया जिला मुख्यालय पहुंचने का आह्वान

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल में आज़ाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने 25 जुलाई को बहजोई स्थित जिला मुख्यालय पर बड़े प्रदर्शन और ज्ञापन की तैयारी तेज कर दी है। पार्टी के जिलाध्यक्ष शहजाद खान ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सुबह 10 बजे समय पर पहुंचने की अपील की है।

शहजाद खान ने कहा कि 25 जुलाई को पार्टी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में लगातार ज़ुल्म-ज्यादती की घटनाएं हो रही हैं, जिसके खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से आवाज़ उठाई जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचकर संगठन को मजबूत करें और छात्रों के अधिकारों की लड़ाई में भागीदार बनें। उन्होंने बताया कि ज्ञापन में छात्रों को न्याय दिलाने, विश्वविद्यालय से जुड़े मुद्दों को उठाने, ध्वस्तीकरण के आदेशों का विरोध करने तथा विभिन्न घटनाओं में मारे गए लोगों को न्याय दिलाने जैसी मांगें शामिल होंगी। शहजाद खान ने सभी कार्यकर्ताओं से अनुशासन बनाए रखने और शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा और निर्धारित समय पर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगें सरकार तक पहुंचाई जाएंगी। उन्होंने जिले भर के कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में बहजोई पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।

Also Read- 'कल बच्चों को बेरहमी से मारा गया': आरएमएल अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर केंद्र सरकार को घेरा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow