मसूरी कांग्रेस ने पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट को दी श्रद्धांजलि, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को भी किया नमन

मसूरी शहर कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को झूलाघर स्थित कांग्रेस भवन में उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

Jul 27, 2026 - 17:03
47 Views
मसूरी कांग्रेस ने पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट को दी श्रद्धांजलि, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को भी किया नमन
मसूरी कांग्रेस ने पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट को दी श्रद्धांजलि, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को भी किया नमन

रिपोर्टर सुनील सोनकर 
मसूरी शहर कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को झूलाघर स्थित कांग्रेस भवन में उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं इंटक के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय हीरा सिंह बिष्ट को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम में देश के पूर्व राष्ट्रपति एवं ‘मिसाइल मैन’ डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को भी श्रद्धापूर्वक याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला और शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि स्व. हीरा सिंह बिष्ट ने अपना संपूर्ण जीवन संगठन को मजबूत करने, श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा करने और उत्तराखंड के विकास के लिए समर्पित किया। उनका सरल व्यक्तित्व, जनसेवा के प्रति समर्पण और संघर्षशील नेतृत्व आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बना रहेगा। उन्होने कहा कि स्व. बिष्ट का निधन केवल कांग्रेस के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने हमेशा जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दी और संगठन को नई दिशा देने का कार्य किया।

उनके योगदान को प्रदेश लंबे समय तक याद रखेगा। सभा में नेताओं ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन और विचारों का भी स्मरण किया। उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम ने देश के युवाओं को बड़े सपने देखने, शिक्षा, विज्ञान और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा दी। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही भारत को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्व. हीरा सिंह बिष्ट और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के आदर्शों को आत्मसात करने तथा समाज और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया। साथ ही दिवंगत नेता की पुण्यात्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
Also Read- बाजपुर महाविद्यालय में कारगिल विजय दिवस पर 527 वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow