Bazpur: वन विभाग की संयुक्त टीम का ताबड़तोड़ छापा, लकड़ी तस्करों के घरों पर कार्रवाई से मचा हड़कंप
बरहैनी रेंज अंतर्गत ग्राम थापा नगला में वन अपराध में संलिप्त वन लकड़ी तस्करों की धरपकड़ हेतु वन विभाग एवं एसओजी
ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन
बाजपुर l बरहैनी रेंज अंतर्गत ग्राम थापा नगला में वन अपराध में संलिप्त वन लकड़ी तस्करों की धरपकड़ हेतु वन विभाग एवं एसओजी स्थानीय पुलिस को साथ लेकर उपवन प्रभागीय अधिकारी श्रीमती मनिंदर कौर एवं एसओजी प्रभारी कैलाश चंद तिवारी द्वारा तस्करों के घर पर छापा मार अभियान चलाया गया क्षेत्र में कार्यवाही को लेकर हड़कंप मच गया l वन विभाग एवं एसओजी स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम को उपवन प्रभागीय अधिकारी श्रीमती मनिंदर कौर एसओजी प्रभारी कैलाश चंद तिवारी एवं उनकी टीम तथा बरहैनी रेंज के स्टाफ द्वारा संयुक्त रूप से की गई।कार्रवाई के दौरान मौके पर मिले बिंदु पुत्र जस्सा, निवासी थापाक़ नगला द्वारा वनकर्मियों को कुल्हाड़ी दिखाकर डराने एवं भयभीत करने का प्रयास किया गया तथा वनकर्मियों के साथ गाली-गलौज अभद्रता की गई l
Also Click : Agra News: आक्रमणकारी के नाम पर नहीं, बल्कि भारत के राष्ट्रनायकों के नाम पर म्यूजियम बनेगाः मुख्यमंत्री
What's Your Reaction?




