Hardoi: पीआरडी स्वयंसेवकों के ऑनलाइन डाटा फीडिंग का अंतिम मौका, 7 सितंबर तक जमा करें अभिलेख

जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी ने सूचित किया है, कि युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग में लम्बे अन्तराल

By INA News Desk
Aug 24, 2026 - 22:33
20 Views
Hardoi: पीआरडी स्वयंसेवकों के ऑनलाइन डाटा फीडिंग का अंतिम मौका, 7 सितंबर तक जमा करें अभिलेख

Hardoi: जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी ने सूचित किया है, कि युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग में लम्बे अन्तराल से पी०आर०डी० स्वयंसेवकों का ऑनलाइन डाटा फीड न होने वाले पी०आर०डी० स्वयंसेवकों को डाटा फीड कराने हेतु अन्तिम अवसर प्रदान करते हुये समिति से परीक्षण कराया जाना है। उन्होंने कहा कि किसी भी पी०आर०डी० स्वंयसेवक का डाटा फीडिंग अवशेष हो वह 07 सितम्बर 2026 तक अपने समस्त अभिलेख जिलायुवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी कार्यालय, जिलाधिकारी आवास के सामने शहरी व्यायामशाला में स्वयं उपस्थिति होते हुये प्रस्तुत करें। यह अवशेष पी०आर०डी० स्वयंसेवकों को ऑनलाइन डाटा फीडिंग हेतु अन्तिम अवसर प्रदान किया जा रहा है इसके उपरान्त कोई भी दावा/आवेदन स्वीकार्य नहीं होगा।

Also Click : Champat Rai Ram Mandir Trust: क्या चंपत राय की होगी राम मंदिर ट्रस्ट में वापसी? जानिए 2 तिहाई ट्रस्टियों के वोट का नियम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow