हरदोई में षष्ठम बड़े मंगल पर जगह-जगह भंडारों का आयोजन, जिला पंचायत अध्यक्ष ने वितरित किया प्रसाद

ज्येष्ठ मास के षष्ठम बड़े मंगल के अवसर पर जनपद हरदोई के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धा, आस्था एवं भक्ति भाव के

Jun 9, 2026 - 19:27
17 Views
हरदोई में षष्ठम बड़े मंगल पर जगह-जगह भंडारों का आयोजन, जिला पंचायत अध्यक्ष ने वितरित किया प्रसाद
हरदोई में षष्ठम बड़े मंगल पर जगह-जगह भंडारों का आयोजन, जिला पंचायत अध्यक्ष ने वितरित किया प्रसाद

हरदोई। ज्येष्ठ मास के षष्ठम बड़े मंगल के अवसर पर जनपद हरदोई के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धा, आस्था एवं भक्ति भाव के साथ भंडारा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बालाजी महाराज के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा ने जनपद के विभिन्न स्थलों पर आयोजित भंडारा कार्यक्रमों में पहुंचकर भगवान बालाजी महाराज का विधिवत पूजन-अर्चन किया तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

उन्होंने उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा शिक्षक भवन में आयोजित भंडारे, कुबेर लाल जनसेवा संस्थान द्वारा कैनाल रोड, जय भोले सेवा समिति द्वारा सिनेमा रोड, स्विफ्ट ट्रक्स टाटा मोटर्स शोरूम द्वारा लखनऊ रोड, हरिगोविंद फर्नीचर एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अजय मिश्रा द्वारा साण्डी रोड तथा व्यवसायी मुकेश कनौजिया द्वारा बिलग्राम चुंगी पर आयोजित भंडारा कार्यक्रमों में सहभागिता की।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि बड़े मंगल का पर्व सेवा, समर्पण और लोककल्याण की भावना का प्रतीक है। ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों से समाज में भाईचारा, सद्भाव और सहयोग की भावना मजबूत होती है। उन्होंने सभी आयोजकों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। भंडारा स्थलों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही और पूरे दिन प्रसाद वितरण का क्रम चलता रहा। भक्तों ने जय श्री राम और जय बजरंगबली के उद्घोष के साथ धार्मिक उत्साह का प्रदर्शन किया।

Also Read- Kanpur: न्याय के लिए सड़क पर उतरने को मजबूर दिव्यांग, आश्वासन के बाद टली पदयात्रा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow