Lucknow: क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई झांसी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

क्षेत्रीय पुरातत्त्व इकाई, झाँसी कार्यालय के 39 वंे स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन राजकीय

Jun 9, 2026 - 19:33
 0  8
Lucknow: क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई झांसी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया
क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई झांसी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

लखनऊ: क्षेत्रीय पुरातत्त्व इकाई, झाँसी कार्यालय के 39 वंे स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन राजकीय संग्रहालय, झाँसी के सभागार में दीप प्रज्वलित कर किया गया। डॉ0 राजीव कुमार त्रिवेदी, प्रभारी क्षेत्रीय पुरातत्त्व अधिकारी, झाँसी द्वारा क्षेत्रीय पुरातत्त्व इकाई की उपलब्धियों पर संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पं0 रवि शर्मा, विधायक, झाँसी सदर ने अपने उद्बोधन में बुन्देलखण्ड के विस्तार क्षेत्र एवं उनसे सम्बन्धित विशिष्ट विभूतियों को सदैव स्मरण करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि बुन्देलखण्ड किलों की भी भूमि है। माननीय मुख्यमन्त्री जी का प्रयास है कि यहॉं के किलों एवं धरोहर का विकास राजस्थान की तर्ज पर किया जाय। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष, झाँसी श्री पवन कुमार गौतम ने जनपद के ग्रामों में विद्यमान पुरानी धरोहर को सुरक्षित करने में सहयोग प्रदान करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री सिद्धेश्वर सिद्धपीठ आश्रम, झाँसी के सदगुुरू आचार्य पं0 हरि ओम पाठक ने पुरानी धरोहर की सुरक्षा एवं संरक्षण के बारे में अपने पुराने अनुभवों को साझा किया और भविष्य में संग्रहालय एवं पुरातत्व के भवन को और भी विस्तार करने की आवश्यकता पर बल दिया। पूर्व प्रभारी अधिकारी डॉ0 एस0के0 दुबे ने पावर प्वान्ट के माध्यम से विगत 39 वर्षों के राज्य पुरातत्व विभाग की क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई, झॉंसी द्वारा की गयी खोज के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर बुन्देलखण्ड की जादूगरी के प्रतिभावान कलाकार श्री श्याम जादूगर एवं बॉसुरी के गुरू श्री लतीफ अहमद ने अपनी प्रस्तुति देकर सभी का मनमोह लिया।
इस अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया, जिसमें विभिन्न प्रशिक्षण संस्थानों के 200 छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग प्रथम स्थान भानू पाण्डेय, को, द्वितीय स्थान राधिका श्रीवास्तव तथा तृतीय स्थान नीलिका श्रीवास को प्राप्त हुआ। सीनियर वर्ग प्रथम स्थान सुमित सोनी, द्वितीय स्थान वृजेन्द तथा तृतीय स्थान पलक सोनी को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर पुरातत्व के क्षेत्र में अपने योगदान देने वाले सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। 

Also Read- मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का पलड़ा भारी, संख्या बल के सामने विपक्ष पस्त

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।