Bazpur: घर में फंदे से लटकी मिली 10 वर्षीय बालिका, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत; पुलिस जांच में जुटी

ग्राम चकरपुर में दस वर्षीय बालिका की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर

Jun 13, 2026 - 16:53
37 Views
Bazpur: घर में फंदे से लटकी मिली 10 वर्षीय बालिका, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत; पुलिस जांच में जुटी
दस वर्ष की बालिका की संदिग्ध हालात में मौत 

ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन 

बाजपुरl ग्राम चकरपुर में दस वर्षीय बालिका की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार गांव चकरपुर निवासी दीपिका पुत्री चंद्र पाल घर में अकेली थी। पड़ोस में रहने वाले एक दीपिका को फंदे में लटका देखा। परिवार के आनन फानन में उसे फंदे से उतार कर एक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसआई कैलाश चंद्र नगरकोटी, महिला एसआई कुसुम रावत महिला कांस्टेबल अदिति को लेकर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर दोपहर बाद फोरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर साक्ष्य एकत्र किए। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। मृतका गांव के ही स्कूल में कक्षा पांच में पढ़ती थी।

Also Read- Bajpur : बाजपुर में विश्व रक्तदाता दिवस पर शिविर आयोजित, 32 यूनिट रक्त किया गया एकत्रित

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow