Deoband: नन्हेड़ा गांव में कहासुनी बनी जानलेवा, गोली लगने से एक की मौत

थाना देवबंद क्षेत्र के ग्राम नन्हेड़ा में शुक्रवार देर रात पड़ोसियों के बीच हुई कहासुनी एक दर्दनाक हादसे में बदल गई। हाथापाई

Jun 13, 2026 - 16:25
28 Views
Deoband: नन्हेड़ा गांव में कहासुनी बनी जानलेवा, गोली लगने से एक की मौत
नन्हेड़ा गांव में कहासुनी बनी जानलेवा, गोली लगने से एक की मौत

देवबंद: थाना देवबंद क्षेत्र के ग्राम नन्हेड़ा में शुक्रवार देर रात पड़ोसियों के बीच हुई कहासुनी एक दर्दनाक हादसे में बदल गई। हाथापाई के दौरान लाइसेंसी दोनाली बंदूक से चली गोली लगने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया।
पुलिस के अनुसार, ग्राम नन्हेड़ा निवासी जयपाल पुत्र गेंदा सिंह अपनी लाइसेंसी दोनाली बंदूक लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनके पड़ोसी प्रीतम कश्यप पुत्र प्रताप सिंह से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। इसी दौरान जयपाल की लाइसेंसी बंदूक से अचानक फायर हो गया, जिसकी गोली जयपाल को लग गई। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना देवबंद पुलिस एवं वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर अभिनंदन सिंह ने बताया कि मामले में नामजद आरोपी प्रीतम कश्यप की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस द्वारा उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज करने एवं आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था सामान्य बनी हुई है।

Also Read- UP के शामली में उच्च शिक्षित हिंदू युवक के सुनियोजित धर्मांतरण से हड़कंप, जिम ट्रेनर युवती की आड़ में रची गई बड़ी साजिश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow