Lucknow: अनंत नगर योजना में 540 भूखण्डों का पारदर्शी आवंटन: लॉटरी ड्रा में आवेदकों ने खुद निकाली पर्चियां

लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को अनंत नगर आवासीय योजना के 540 भूखण्डों का लॉटरी से आवंटन किया। इंदिरा गांधी

Jun 13, 2026 - 15:38
 0  17
Lucknow: अनंत नगर योजना में 540 भूखण्डों का पारदर्शी आवंटन: लॉटरी ड्रा में आवेदकों ने खुद निकाली पर्चियां
अनंत नगर योजना में 540 भूखण्डों का पारदर्शी आवंटन: लॉटरी ड्रा में आवेदकों ने खुद निकाली पर्चियां

लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को अनंत नगर आवासीय योजना के 540 भूखण्डों का लॉटरी से आवंटन किया। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के प्लूटो सभागार में हुये इस आयोजन में 5,181 आवेदकों के मध्य लॉटरी ड्रा की पर्चियां निकाली गयीं। लॉटरी में अपने नाम की पर्ची निकलने पर आवेदकों के चेहरे खिल उठे। 

   एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि मोहान रोड स्थित अनंत नगर योजना का विकास 785 एकड़ क्षेत्रफल में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अंतर्गत ग्रिड पैटर्न पर किया जा रहा है। जिसमें चौड़ी सड़कों के साथ निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए भूमिगत केबल बिछायी जा रही हैं। योजना में बड़े हिस्से में एडुटेक सिटी विकसित की जाएगी। वहीं, लगभग 130 एकड़ भूमि पर पार्कों व ग्रीन स्पेस का विकास किया जाएगा, जोकि योजना को पर्यावरण के अनुकूल एक हरा-भरा क्षेत्र बनाएगा। 

   उपाध्यक्ष ने बताया कि अनंत नगर योजना में पहले 03 चरणों में लगभग 1283 भूखण्डों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया जा चुका है। जिसमें 29 हजार से अधिक लोगों ने पंजीकरण धनराशि जमा कराके प्रतिभाग किया था। उन्होंने बताया कि चतुर्थ चरण में आलोक खण्ड, आदर्श खण्ड और आकाश खण्ड के कुल 540 भूखण्डों के लिए 28 अप्रैल से 27 मई, 2026 तक ऑनलाइन पंजीकरण खोला गया था। जिसके सापेक्ष 5,181 लोगों ने सफलतापूर्वक पंजीकरण कराया था। 

  अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के प्लूटो सभागार में लॉटरी ड्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान आवेदकों के हाथों से ही ड्रा की पर्चियां निकलवायी गयीं। साथ ही पूरी प्रक्रिया का यू-ट्यूब चौनल पर लाइव प्रसारण किया गया। उन्होंने बताया कि 288 वर्गमीटर के 178, 200 वर्गमीटर के 181 एवं 162 वर्गमीटर के 181 भूखण्ड लॉटरी से आवंटित किये गये। इस मौके पर अपर सचिव सी0पी0 त्रिपाठी, वित्त नियंत्रक अनिल कुमार सिंह, उप सचिव अतुल कृष्ण सिंह, संयुक्त सचिव सोमकमल सीताराम, विशेष कार्याधिकारी रोहित सिंह एवं अनुभाग अधिकारी अतुल कपूर समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 

 अनंत नगर योजना की विशेषताएं 
- उत्कृष्ट सडकों का नेटवर्क 
- 130 एकड़ में ग्रीन स्पेस 
- स्वच्छ जल आपूर्ति 
- भूमिगत लाइनों से निर्बाध विद्युत आपूर्ति
- ईवी चार्जिंग स्टेशन 
- सामुदायिक केन्द्र 
- सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट 
- जीरो लिक्विड डिस्चार्ज

Also Read- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार के गौरवशाली 12 वर्ष पूरे होने पर पूरे देश और उत्तर प्रदेश में आज मनेगा भव्य उत्सव

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।