Deoband: संदिग्ध हालात में निर्माणाधीन मकान में मृत मिला मजदूर

रणखंडी रोड स्थित महाराणा प्रताप कॉलोनी के निर्माणाधीन मकान में एक मजदूर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पुलिस

Jun 5, 2026 - 20:11
35 Views
Deoband: संदिग्ध हालात में निर्माणाधीन मकान में मृत मिला मजदूर
संदिग्ध हालात में निर्माणाधीन मकान में मृत मिला मजदूर

देवबंद। रणखंडी रोड स्थित महाराणा प्रताप कॉलोनी के निर्माणाधीन मकान में एक मजदूर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है।
ईस्सरपुर गांव निवासी समय सिंह (50) रणखंडी मार्ग स्थित महाराणा प्रताप कॉलोनी में बन रहे एक मकान में मजदूरी कर रहा था। दोपहर में राजमिस्त्री समीप में ही घर पर भोजन करने के लिए चला गया। जबकि समय सिंह वहीं बैठकर खाना खा रहा था। कुछ देर बाद मिस्त्री वापस लौटा तो समय सिंह जमीन पर पड़ा हुआ था। चिकित्सक को बुलाकर दिखाया गया तो जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस का कहना है कि अधिक संभावना है कि समय सिंह वहां से गुजर रहे बिजली के तारों की चपेट में आया और करंट लगने से उसकी मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट होंगे।

Also Read- बकरीद के दिन आपसी विवाद में सरेआम खेला गया था खूनी खेल, अब बुलडोजर एक्शन के बीच पूरे इलाके में भारी पुलिस बल मुस्तैद।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow