Delhi : इंडिया गेट पर 'शौर्य – ऑपरेशन सिंदूर' की पहली वर्षगांठ पर भव्य सैन्य सम्मान समारोह
समारोह में अंतरराष्ट्रीय भजन गायिका अनीता खंडेलवाल, पद्मश्री अनूप जलोटा और मशहूर गायिका हर्षदीप कौर ने अपनी प्रस्तुतियों से राष्ट्रप्रेम का अनूठा माहौल बना दिया। प्रसिद्ध कवि और गीतकार मनोज मुंतशिर ने अपनी ओजस्वी
दिल्ली के इंडिया गेट और कर्तव्य पथ पर 'शौर्य – ऑपरेशन सिंदूर' की पहली वर्षगांठ के अवसर पर एक ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन भारत के वीर जवानों और अमर शहीदों के प्रति राष्ट्र की भावपूर्ण श्रद्धांजलि के रूप में संपन्न हुआ। ट्राइनरी सेलेक्ट 7 मल्टीमीडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित इस समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। देश के सैन्य नेतृत्व और हजारों नागरिकों की मौजूदगी में पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।
समारोह में अंतरराष्ट्रीय भजन गायिका अनीता खंडेलवाल, पद्मश्री अनूप जलोटा और मशहूर गायिका हर्षदीप कौर ने अपनी प्रस्तुतियों से राष्ट्रप्रेम का अनूठा माहौल बना दिया।
प्रसिद्ध कवि और गीतकार मनोज मुंतशिर ने अपनी ओजस्वी कविताओं से लोगों में जोश भर दिया। कार्यक्रम का समापन पद्मश्री कैलाश खेर और उनके बैंड कैलासा की प्रस्तुति के साथ हुआ। रात में संस्था की सीईओ अपूर्वा खंडेलवाल ने रक्षा मंत्रालय, सशस्त्र सेनाओं और अतिथियों का आभार जताया।
इस विशाल आयोजन की सफलता के पीछे इटारसी के खंडेलवाल ज्वेलर्स के संचालक सुनील खंडेलवाल के पुत्र-पुत्री अपूर्वा खंडेलवाल और कुशल खंडेलवाल की कड़ी मेहनत रही।
उनकी इस उपलब्धि पर इटारसी के नागरिकों ने हर्ष व्यक्त किया है। रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री ने भी इस आयोजन की सराहना करते हुए पूरी टीम को बधाई दी। इंडिया गेट पर आयोजित यह शाम देशवासियों के दिलों में वीरों के सम्मान की एक अमिट याद बनकर बस गई है।
Also Click : Hardoi : अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, एक्सप्रेसवे सर्विस रोड पर हादसा
What's Your Reaction?


