Sambhal : बर्क साहब सिर्फ नेता नहीं, परिवार के मुखिया थे - दूसरी बरसी पर भावुक हुए ज़ियाउर्रहमान बर्क

सपा सांसद Ziaur Rahman Barq ने कहा कि बर्क साहब का रिश्ता केवल वोटर और नेता तक सीमित नहीं था, बल्कि लोग उन्हें अपने परिवार के मुखिया की तरह मानते थे। उन्होंने कहा कि उनके दादा ने हमेशा अवाम की खिदमत, सच

May 10, 2026 - 22:19
 0  3
Sambhal : बर्क साहब सिर्फ नेता नहीं, परिवार के मुखिया थे - दूसरी बरसी पर भावुक हुए ज़ियाउर्रहमान बर्क
Sambhal : बर्क साहब सिर्फ नेता नहीं, परिवार के मुखिया थे - दूसरी बरसी पर भावुक हुए ज़ियाउर्रहमान बर्क

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल में मरहूम सपा नेता और पूर्व सांसद Shafiqur Rahman Barq की दूसरी बरसी पर आयोजित कार्यक्रम में भावुक माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में समर्थकों, उलेमा-ए-किराम और राजनीतिक हस्तियों ने पहुंचकर उन्हें खिराज-ए-अकीदत पेश की।

सपा सांसद Ziaur Rahman Barq ने कहा कि बर्क साहब का रिश्ता केवल वोटर और नेता तक सीमित नहीं था, बल्कि लोग उन्हें अपने परिवार के मुखिया की तरह मानते थे।

उन्होंने कहा कि उनके दादा ने हमेशा अवाम की खिदमत, सच और हक़ की आवाज बुलंद करने का काम किया और अब उसी मिशन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया है।

ज़ियाउर्रहमान बर्क ने कहा कि उनका पूरा कुनबा, यानी समर्थक और चाहने वाले, उनके परिवार का हिस्सा हैं और उनकी कोशिश रहेगी कि बिना किसी डर के लोगों की मदद की जाए। उन्होंने बताया कि बर्क साहब की लिखी हुई किताब का भी जल्द विमोचन किया जाएगा।

वहीं रामपुर सांसद Mohibbullah Nadvi ने कहा कि मरहूम शफ़ीकुर्रहमान बर्क आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं। उन्होंने हकगोई, बेबाकी और जुर्रत के साथ सियासत करने का जो रास्ता दिखाया, नई पीढ़ी उसी पर चलने की कोशिश कर रही है। कार्यक्रम में दुआ और ईसाले सवाब के साथ बर्क साहब की खिदमात को याद किया गया।

Also Click : Hardoi : अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, एक्सप्रेसवे सर्विस रोड पर हादसा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow