सम्भल में करोड़ों की जमीन पर विवाद ने पकड़ा तूल, विधायक की बहन और कारोबारी आमने-सामने, पुलिस ने रुकवाया निर्माण कार्य

शहर के आलम सराय क्षेत्र स्थित एक विवादित भूखंड को लेकर हिंदू और मुस्लिम पक्ष के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो

By INA News Desk
Jun 15, 2026 - 17:12
191 Views
सम्भल में करोड़ों की जमीन पर विवाद ने पकड़ा तूल, विधायक की बहन और कारोबारी आमने-सामने, पुलिस ने रुकवाया निर्माण कार्य
सम्भल में करोड़ों की जमीन पर विवाद ने पकड़ा तूल, विधायक की बहन और कारोबारी आमने-सामने, पुलिस ने रुकवाया निर्माण कार्य

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल: शहर के आलम सराय क्षेत्र स्थित एक विवादित भूखंड को लेकर हिंदू और मुस्लिम पक्ष के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। जमीन पर निर्माण कार्य शुरू होने की सूचना मिलने के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हस्तक्षेप कर निर्माण कार्य रुकवा दिया और मामला शांत कराया।

जानकारी के अनुसार कोट पूर्वी निवासी वरिष्ठ व्यापारी सुभाष कपूर ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि उनकी मां स्वर्गीय कांति देवी द्वारा खरीदी गई जमीन के संबंध में वर्षों से चल रहे न्यायिक विवाद में अदालत और तहसीलदार न्यायालय से उनके पक्ष में आदेश पारित हो चुके हैं। उनका कहना है कि 30 मई 2026 को भूमि का दाखिल-खारिज भी उनके पक्ष में हो चुका है और वह लंबे समय से भूमि पर कब्जे में हैं। दूसरी ओर, दुबई निवासी परवीन सुल्ताना, जो समाजवादी पार्टी के विधायक इकबाल महमूद की सगी बहन बताई जा रही हैं, इस जमीन पर अपना दावा कर रही हैं। उनकी ओर से प्रॉपर्टी डीलर अंजुम सफी पैरवी कर रहे हैं। मुस्लिम पक्ष का दावा है कि उक्त भूमि का बैनामा वर्ष 1987 में कराया गया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक 14 जून की शाम हिंदू पक्ष द्वारा भूखंड पर बनी बाउंड्रीवाल तोड़कर नया निर्माण शुरू किए जाने की सूचना मिली थी। विरोध जताने के लिए अंजुम सफी और विधायक पुत्र सुहेल इकबाल मौके पर पहुंचे, जहां दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल निर्माण कार्य रुकवाकर स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल मामले में किसी पक्ष की ओर से थाने में औपचारिक तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है। भूमि पर वर्तमान में हिंदू पक्ष का कब्जा बताया जा रहा है, जबकि विवाद का अंतिम निपटारा न्यायालय में लंबित है।

Also Read- Gonda: किसी ने उत्सव के रंग में भंग डाला तो वर्तमान के साथ भविष्य भी स्वाहा हो जाएगा- मुख्यमंत्री

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow