Sambhal: सम्भल के चंदौसी में भूमि विवाद में चली गोली, युवक घायल; वकील समेत दो पर केस दर्ज।

सम्भल जनपद के शांत माने जाने वाले कस्बा चंदौसी में भूमि विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां फायरिंग की घटना में एक युवक गंभीर रूप से

Mar 28, 2026 - 18:31
63 Views
Sambhal: सम्भल के चंदौसी में भूमि विवाद में चली गोली, युवक घायल; वकील समेत दो पर केस दर्ज।
सम्भल के चंदौसी में भूमि विवाद में चली गोली, युवक घायल; वकील समेत दो पर केस दर्ज।

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल जनपद के शांत माने जाने वाले कस्बा चंदौसी में भूमि विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां फायरिंग की घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बड़ा बाजार क्षेत्र की है, जहां एक परिवार अपनी दादलाई दुकान पर शटर लगवा रहा था।

पीड़ित परिवार के अनुसार, इसी दौरान एक वकील समेत दो लोग मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि दोनों ने जमीन पर कब्जा करने की नीयत से परिवार को धमकाया और विवाद बढ़ने पर युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक घायल होकर मौके पर गिर पड़ा, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर आरोपी वकील समेत दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला भूमि विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। आरोपियों की तलाश के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रशासन लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है।

Also Read- UCC पर अबू आज़मी का कड़ा प्रहार: कहा- 'धर्म एक स्वतंत्र संविधान है, इसमें दखलंदाजी बर्दाश्त नहीं'।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow