Saharanpur : धूमधाम के साथ निकाली गई भगवान वाल्मीकि जयंती पर शोभायात्रा, कांग्रेसजनों ने श्रद्धापूर्वक मनाई महर्षि वाल्मीकि जयंती

भगवान वाल्मीकि की जयंती की उपलक्ष में जिला वाल्मीकि सभा द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिसका जगह-जगह समाज के लोगों द्वारा स्वागत किया गया। आज देर

Oct 6, 2025 - 22:32
48 Views
Saharanpur : धूमधाम के साथ निकाली गई भगवान वाल्मीकि जयंती पर शोभायात्रा, कांग्रेसजनों ने श्रद्धापूर्वक मनाई महर्षि वाल्मीकि जयंती
Saharanpur : धूमधाम के साथ निकाली गई भगवान वाल्मीकि जयंती पर शोभायात्रा, कांग्रेसजनों ने श्रद्धापूर्वक मनाई महर्षि वाल्मीकि जयंती

सहारनपुर : भगवान वाल्मीकि की जयंती की उपलक्ष में जिला वाल्मीकि सभा द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिसका जगह-जगह समाज के लोगों द्वारा स्वागत किया गया। आज देर शाम को रेलवे स्टेशन स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर परिसर स्थित जिला वाल्मीकि सभा कार्यालय से शोभायात्रा आरंभ हुई। पूजा अर्चना के पश्चात मेयर डॉक्टर अजय सिंह पूर्व मंत्री संजय गर्ग महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई वाल्मीकि समाज के नेता भारत भूषण समेत अन्य अतिथियों ने शोभा यात्रा का उद्घाटन किया। शोभा यात्रा मैं सबसे आगे एक युवक धर्म ध्वज लिए चल रहा था उनके साथ जिला वाल्मीकि सभा का बैनर लिए दो युवा चल रहे थे नगर के प्रमुख बैंड धार्मिक धुनों के साथ वातावरण को भक्ति पूर्ण माहौल में बदल रहे थे।शोभायात्रा में भगवान वाल्मीकि के जीवन से जुड़ी झांकियां सभी के लिए आकर्षण केंद्र बन रही थी जिसमें लव कुश द्वारा अश्वमेध यज्ञ के लिए निकल गए घोड़े को पकड़ लिए जाने की झांकी सभी को अपनी और आकर्षित कर रही थी इसके अलावा भगवान वाल्मीकि की कुटिया में माता सीता और रामायण लिखे जाने की झांकियां भी सभी के लिए प्रेरणादायी बनी थी। शोभा यात्रा के अंत में भगवान वाल्मीकि के चित्र को लिए समाज के प्रबुद्ध नागरिक बैठे थे। शोभायात्रा रेलवे स्टेशन से आरंभ होकर रेलवे रोड, चौक घंटाघर, भगत सिंह मार्ग, श्री राम चौक ,नेहरू मार्केट, चौकी सराय, बाजार शहीद गंज, चौक फावारा, बाजार मोरगंज, होते हुए चौक भगत सिंह पहुंची और वहां से इन्हीं मार्गों को होते हुए शोभा यात्रा रेलवे स्टेशन स्थित जिला वाल्मीकि सभा कार्यालय पहुंचे संपन्न हुई। शोभा यात्रा का नेतृत्व जिला वाल्मीकि सभा के अध्यक्ष विनोद घावरी में अन्य गण मान्य लोगों ने किया शोभायात्रा का जगह-जगह समाज के लोगों द्वारा स्वागत भी किया गया वही आज शारदा नगर, आश्रम वाली गली में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राजन बिरला के संयोजन में महर्षि वाल्मीकि जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्व पार्षद एवं जिला उपाध्यक्ष चंद्रजीत सिंह निक्कू, पीसीसी सदस्य धर्मपाल जोशी, अमरदीप जैन, वरिष्ठ कांग्रेसी मुकेश शर्मा, महानगर सेवा दल अध्यक्ष अनुज शर्मा, जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष गौरव वर्मा, महानगर उपाध्यक्ष हरिओम मिश्रा, महासचिव मयंक शर्मा, उपेंद्र शर्मा, विपिनकांत शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।महिला कांग्रेस से जिला अध्यक्ष श्वेता सैनी, महासचिव उपमा सिंह, महिला सचिन शर्मिष्ठा देवी और अंश बिरला ने भी सहभागिता की।कार्यक्रम की अध्यक्षता सतीश चौधरी ने की जबकि संयोजन राजन बिरला द्वारा किया गया। सभी वक्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों और समाज सुधार में उनके योगदान को याद किया तथा उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

Also Click : Lucknow : लंच विद लाडली- किशोरियों को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण मंच

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow