Saharanpur : गागलहेड़ी पहुंचने पर ग्रामीणों ने विधायक आशु मलिक का किया भव्य स्वागत

विधायक आशु मलिक ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जनता का स्नेह और आशीर्वाद उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का स

By INA News Desk
Oct 5, 2025 - 23:42
46 Views
Saharanpur : गागलहेड़ी पहुंचने पर ग्रामीणों ने विधायक आशु मलिक का किया भव्य स्वागत
Saharanpur : गागलहेड़ी पहुंचने पर ग्रामीणों ने विधायक आशु मलिक का किया भव्य स्वागत

सहारनपुर के गागलहेड़ी गांव पहुंचने पर समाजवादी पार्टी के विधायक आशु मलिक का ग्रामीणों ने फूलमालाओं और जयकारों के साथ जोरदार स्वागत किया। इस उत्साह और स्नेह को देखकर विधायक भावुक हो गए।विधायक आशु मलिक ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जनता का स्नेह और आशीर्वाद उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान करना और विकास को गति देना उनकी मुख्य प्राथमिकता है।ग्रामीणों से मिला यह अपनापन उनके लिए किसी पुरस्कार से कम नहीं है। यह विश्वास ही उनकी असली पूंजी है। वे इस प्यार को कभी नहीं भूलेंगे और जनसेवा में पूरी निष्ठा से काम करते रहेंगे।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र के विकास, किसानों की समस्याओं के निपटारे, युवाओं को रोजगार और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रयास जारी हैं। आगे भी ये काम होते रहेंगे।

Also Click : Sambhal : थाना रायसत्ती क्षेत्र में चला अवैध वाशिंग प्लांट, सिटी मजिस्ट्रेट की छापेमारी में हुआ खुलासा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow