Saharanpur : सहारनपुर के कैलाशपुर गांव में मिशन शक्ति अभियान- महिलाओं को सुरक्षा योजनाओं की दी जानकारी

कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत सचिवालय में मौजूद आशा कार्यकर्ताओं और महिलाओं से संपर्क किया गया। उनके फोन नंबर दर्ज कराए गए। पुलिस टीम ने घर-घर जा

Oct 5, 2025 - 23:29
40 Views
Saharanpur : सहारनपुर के कैलाशपुर गांव में मिशन शक्ति अभियान- महिलाओं को सुरक्षा योजनाओं की दी जानकारी
Saharanpur : सहारनपुर के कैलाशपुर गांव में मिशन शक्ति अभियान- महिलाओं को सुरक्षा योजनाओं की दी जानकारी

सहारनपुर जिले के कैलाशपुर गांव में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला थाना प्रभारी बबीता तोमर, एंटी रोमियो प्रभारी अर्शिया कुरैशी और महिला चौकी गागलहेरी ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। टीम में महिला हेड कांस्टेबल राधा, महिला कांस्टेबल कोमल, कांस्टेबल राहुल और हेड कांस्टेबल चालक विनोद कुमार शामिल थे।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत सचिवालय में मौजूद आशा कार्यकर्ताओं और महिलाओं से संपर्क किया गया। उनके फोन नंबर दर्ज कराए गए। पुलिस टीम ने घर-घर जाकर महिलाओं को मिशन शक्ति के लक्ष्यों, महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। पंपलेट भी बांटे गए।महिलाओं को सरकार की हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया गया। इनमें 1090 (महिला पावर लाइन), 1930 (साइबर अपराध), 108 (एम्बुलेंस सेवा) और 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा) शामिल हैं। इसके अलावा बच्चों और महिलाओं के अधिकारों, सुरक्षा, संरक्षण तथा आत्मनिर्भरता से जुड़ी सरकारी योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

Also Click : Sambhal : थाना रायसत्ती क्षेत्र में चला अवैध वाशिंग प्लांट, सिटी मजिस्ट्रेट की छापेमारी में हुआ खुलासा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow