Deoband : मिशन शक्ति फेज-5 में देवबंद थाने पर पति-पत्नी का समझौता
मिशन शक्ति केंद्र में दोनों पक्षों को बिठाकर मंडलीय उपनिरीक्षक सुधा रानी ने मिशन शक्ति टीम के साथ समझाया। दोनों पक्षों ने आपस में बातचीत की। इसके बाद पीड़िता
देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी देवबंद के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में थाने पर स्थित मिशन शक्ति केंद्र पर एक पीड़िता और प्रतिवादी पक्ष की काउंसलिंग की गई। मामला मुकदमा संख्या 768/25 धारा 85, 115(2), 351(3) बीएनएस और 3/4 दहेज निषेध अधिनियम से जुड़ा है।
मिशन शक्ति केंद्र में दोनों पक्षों को बिठाकर मंडलीय उपनिरीक्षक सुधा रानी ने मिशन शक्ति टीम के साथ समझाया। दोनों पक्षों ने आपस में बातचीत की। इसके बाद पीड़िता और प्रतिवादी पक्ष साथ रहने के लिए तैयार हो गए। काउंसलिंग से संतुष्ट होकर दोनों पक्ष अपने घर एक साथ लौट गए। यह अभियान महिलाओं की सुरक्षा और पारिवारिक विवादों के समाधान के लिए चलाया जा रहा है।
Also Click : Lucknow : लंच विद लाडली- किशोरियों को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण मंच
What's Your Reaction?