Lucknow : लंच विद लाडली- किशोरियों को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण मंच
जिलों में अनौपचारिक लंच सत्र आयोजित हुए। इनमें समाज की प्रमुख महिलाएं शामिल हुईं जो संघर्षों को पार कर महत्वपूर्ण पदों पर पहुंची हैं। इनमें शिक्षाविद्, सामाजिक
लखनऊ। अपर मुख्य सचिव महिला कल्याण एवं बाल विकास सेवा पोषाहार लीना जौहरी ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए किशोरियों को आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और नेतृत्व क्षमता से लैस बनाना जरूरी है। लंच विद लाडली एक ऐसा प्रयास है जो किशोरियों को प्रेरित करता है, उनकी समस्याओं को सुनता है और समाधान की दिशा में मार्गदर्शन देता है।
मिशन शक्ति के तहत बाल विकास सेवा एवं पोषाहार विभाग द्वारा प्रदेश के जिलों में लंच विद लाडली का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य किशोरियों को सशक्त बनाना, आत्मविश्वास और नेतृत्व कौशल विकसित करना, जीवन कौशल, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा की जानकारी देना, निर्णय लेने की क्षमता बढ़ाना तथा समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरित करना है।
जिलों में अनौपचारिक लंच सत्र आयोजित हुए। इनमें समाज की प्रमुख महिलाएं शामिल हुईं जो संघर्षों को पार कर महत्वपूर्ण पदों पर पहुंची हैं। इनमें शिक्षाविद्, सामाजिक कार्यकर्ता और महिला नेतृत्वकर्ता अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। किशोरियों को इन महिलाओं से परिचित कराया गया। प्रेरक संवादों के जरिए महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए। सामूहिक चर्चा और प्रश्नोत्तर सत्र में किशोरियों ने खुलकर विचार रखे। उन्हें जीवन कौशल, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए।
यह कार्यक्रम किशोरियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे उन्हें संदेश मिलता है कि समान अवसर मिलने पर छोटे मंच भी बड़े बदलाव ला सकते हैं। जब किशोरियां विचार व्यक्त करने और नेतृत्व का अवसर पाएं, तभी समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है।
भारत में करीब 40 प्रतिशत किशोरियां पूर्ण शिक्षा से वंचित हैं। लगभग 15 प्रतिशत माध्यमिक शिक्षा तक नहीं पहुंच पातीं। किशोरियों में एनीमिया की दर करीब 40 प्रतिशत है जो उनके शारीरिक और मानसिक विकास को प्रभावित करती है। शून्य से छह वर्ष की आयु में लिंगानुपात 927 लड़कियां प्रति 1000 लड़के है जो चिंता का विषय है। किशोरियों में भविष्य को लेकर चिंता और असुरक्षा बढ़ रही है। लंच विद लाडली जैसे कार्यक्रमों से उनकी निर्णय क्षमता, आत्मविश्वास और नेतृत्व कौशल मजबूत होगा। इससे वे भविष्य में समाज, स्कूल और कॉलेज स्तर पर सक्रिय भूमिका निभा सकेंगी।
मुरादाबाद मंडल के जिलों में अलग-अलग स्थानों पर किशोरी भोज आयोजित हुए। रामपुर में राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी ने बालिकाओं के साथ भोज किया। उन्होंने माता-पिता को शिक्षा और स्वास्थ्य की महत्वपूर्ण जानकारी दी। संभल में ब्लॉक प्रमुख संतोष देवी, महिला ग्राम प्रधान भावना शर्मा और असमोली की ग्राम प्रधान ने किशोरियों के साथ भोज किया। उन्होंने अपने जीवन के संघर्षों के अनुभव साझा कर सफलता का मार्ग दिखाया। जिला कार्यक्रम अधिकारी संभल, बाल विकास परियोजना अधिकारी और नवनियुक्त मुख्य सेविकाओं ने भाग लिया।
अमरोहा में जनप्रतिनिधि, बाल ब्लॉक प्रमुख मीनाक्षी सिंह, महिला ग्राम प्रधान, महिला कोतवाल, महिला अध्यापक और खंड शिक्षा अधिकारियों ने किशोरियों को संबोधित किया। मुरादाबाद में सामूहिक भोज के साथ किशोरियों की एनीमिया जांच की गई। उन्हें मासिक स्वच्छता और आयरन की गोलियां वितरित की गईं।
Also Click : Sambhal : थाना रायसत्ती क्षेत्र में चला अवैध वाशिंग प्लांट, सिटी मजिस्ट्रेट की छापेमारी में हुआ खुलासा
What's Your Reaction?