Lucknow : दिल्ली में वैश्य इंटरनेशनल एसोसिएशन का नेशनल कॉनक्लेव- प्रयागराज के 11 परिवारों को आधुनिक ठेला दिए

नैनी क्षेत्र के मूक-बधिर दंपति संजय अग्रवाल को उनकी दुकान बढ़ाने के लिए दो लाख रुपये का चेक दिया गया। वे जन्म से मूक-बधिर हैं। कठिनाइयों के बावजूद वे कोल्ड

Oct 6, 2025 - 00:16
 0  35
Lucknow : दिल्ली में वैश्य इंटरनेशनल एसोसिएशन का नेशनल कॉनक्लेव- प्रयागराज के 11 परिवारों को आधुनिक ठेला दिए
दिल्ली में वैश्य इंटरनेशनल एसोसिएशन का नेशनल कॉनक्लेव- प्रयागराज के 11 परिवारों को आधुनिक ठेला दिए

दिल्ली के होटल ललित में वैश्य इंटरनेशनल एसोसिएशन द्वारा कमजोर और निर्बल वर्ग के उत्थान के लिए नेशनल कॉनक्लेव आयोजित हुआ। देश के बड़े व्यापारिक और सामाजिक घरानों की मौजूदगी में उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी प्रयागराज के वैश्य समाज से जुड़े 60 सदस्यों और पूर्व महापौर के साथ शामिल हुए।

कॉनक्लेव में नंदी सेवा संस्थान और वैश्य इंटरनेशनल एसोसिएशन ने प्रयागराज के 11 परिवारों को आधुनिक ठेला दिए। एक परिवार को पांच लाख रुपये और दो परिवारों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक मदद दी गई। एक व्यापारी को व्यापार बढ़ाने के लिए सात लाख रुपये की सहायता प्रदान की गई। इससे वे व्यापार कर परिवार का भरण-पोषण बेहतर तरीके से कर सकें।नैनी क्षेत्र के मूक-बधिर दंपति संजय अग्रवाल को उनकी दुकान बढ़ाने के लिए दो लाख रुपये का चेक दिया गया। वे जन्म से मूक-बधिर हैं। कठिनाइयों के बावजूद वे कोल्डड्रिंक, बिस्कुट और नमकीन की छोटी दुकान चलाते हैं। इस आय से एक बेटी की शादी की और बेटे-बेटी को पढ़ा रहे हैं। जसरा प्रयागराज के रामलाल की दुकान में आग लगने से नुकसान हुआ था। उन्हें व्यापार फिर शुरू करने के लिए पांच लाख रुपये दिए गए। लूकरगंज के अनुज अग्रहरि को सात लाख रुपये की मदद मिली। शहडोल मध्य प्रदेश की रूमा गुप्ता को दो लाख रुपये दिए गए।

प्रयागराज के 11 श्रमिकों को आधुनिक ठेले दिए गए। इनमें मीरापुर के शुभम साहू को चाट की दुकान, महेवा पश्चिम पट्टी नैनी के राकेश कुमार केसरवानी को चाय-नाश्ते की दुकान, अतरसुईया के सीताराम चौरसिया को चाय-बन मक्खन, पूरावल्दी कीड़गंज की बुद्धमती जायसवाल को चाय-बन मक्खन, पूरी वल्दी कीड़गंज की कोमल केसरवानी को कचौड़ी की दुकान, सदियापुर के गेंदा लाल गुप्ता को लाई-चना भूनने की दुकान, एल्गिन रोड सिविल लाइंस के अजय कुमार साहू को लाई-चुरमुरा की दुकान, मलीहाबाद के धनुधारी को चाट की दुकान, बहादुरगंज के वीरेंद्र कुमार गुप्ता को नाश्ते की दुकान, चौखंडी कीड़गंज की रिकी केसरवानी को चाट की दुकान और बादशाही मंडी के आदित्य को चाय की दुकान के लिए ठेले दिए गए। इससे इन परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।मंत्री नंदी ने कहा कि वैश्य-व्यापारी समाज ने पूर्वजों की परंपरा से परोपकार, सेवा और कमजोर वर्ग के उत्थान का संकल्प लिया है। एसोसिएशन का गठन समाज को सशक्त और समृद्ध बनाने के लिए है। समाज एकजुट तो जरूरी है, लेकिन अंतिम व्यक्ति भी समर्थ बने। कोई विपत्ति या कर्ज से आत्महत्या न करे। गुंडों या अपराधियों से डरे नहीं। मेहनतकश अपनी बदहाली के लिए भाग्य न दोष दे। होनहार बेटे-बेटी पढ़ाई न छोड़े। सक्षम लोग आगे आएं, निर्बल का सहारा बने। उन्होंने कहा कि उद्देश्य सिर्फ आर्थिक मदद नहीं, बल्कि व्यापार से जोड़कर पीढ़ियों को बोझ से मुक्त करना है। व्यापार वैश्य समाज का अभिन्न हिस्सा है।

कार्यक्रम में महेश गुप्ता (केंट आरओ सिस्टम), मनोहर लाल अग्रवाल (हल्दीराम ग्रुप), नंद किशोर अग्रवाल (क्रिस्टल ग्रुप), राजेश गुप्ता (मल्टी कलर स्टील्स ग्रुप), सुरेश गर्ग (निराला इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड), विनीत गुप्ता (लोहिया ग्रुप), प्रयागराज की पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी, अजय सिंघल (ओम लॉजिस्टिक ग्रुप), एस एस अग्रवाल (कॉन्टिनेंटल मिल्कोस इंडिया लिमिटेड), सुनील गोयल, धर्मपाल अग्रवाल, बसंत बंसल, विनोद अग्रवाल, संजय सिंघानिया, बिपिन राम अग्रवाल, केसी जैन, सुशील जैन, सुभाष अग्रवाल, श्रीभूषण जैन, प्रियंका गुप्ता, दीपक सिंघल और अन्य प्रमुख लोग मौजूद रहे।

Also Click : Sambhal : थाना रायसत्ती क्षेत्र में चला अवैध वाशिंग प्लांट, सिटी मजिस्ट्रेट की छापेमारी में हुआ खुलासा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow