Saharanpur : मिशन शक्ति फेज 5.0 बेटियों को मिला आत्मविश्वास और सुरक्षा का संदेश 

साथ ही साइबर अपराध से बचाव,ऑनलाइन धोखाधड़ी से सुरक्षा उपाय और मुफ्त विधिक सहायता योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई।अधिकारियों ने महिला बंदियों से

Oct 6, 2025 - 22:33
44 Views
Saharanpur : मिशन शक्ति फेज 5.0 बेटियों को मिला आत्मविश्वास और सुरक्षा का संदेश 
Saharanpur : मिशन शक्ति फेज 5.0 बेटियों को मिला आत्मविश्वास और सुरक्षा का संदेश 

  • जिला कारागार सहारनपुर में महिला बंदियों को किया गया जागरूक 
  • महिला बंदियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, कानूनी अधिकारों और स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के अंतर्गत सोमवार को जिला कारागार सहारनपुर में महिला बंदियों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक यातायात सहारनपुर संगीता सिंह, नगर मजिस्ट्रेट सहारनपुर आलोक यादव, जेल अधीक्षक राजीव कुमार एवं क्षेत्राधिकारी कार्यालय की टीम मुख्य रूप से उपस्थित रही। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और सम्मान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। अधिकारियों ने कारागार में निरुद्ध महिला बंदियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, कानूनी अधिकारों और स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 (आपातकालीन सेवा), 1090 (महिला हेल्पलाइन), 181 (महिला सहायता), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।साथ ही साइबर अपराध से बचाव,ऑनलाइन धोखाधड़ी से सुरक्षा उपाय और मुफ्त विधिक सहायता योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई।अधिकारियों ने महिला बंदियों से संवाद करते हुए कहा कि शासन-प्रशासन उनके पुनर्वास एवं आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्हें रिहाई के बाद समाज में सम्मानपूर्वक पुनः स्थापित होने के लिए प्रोत्साहित किया गया।कार्यक्रम में अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास, जागरूकता और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है, ताकि वे किसी भी प्रकार की हिंसा या शोषण का सामना कर सकें और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें। इस अवसर पर जिला कारागार प्रशासन के अधिकारी एवं स्टाफ भी उपस्थित रहे और कार्यक्रम की सफलता में सहयोग प्रदान किया।

Also Click : Lucknow : लंच विद लाडली- किशोरियों को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण मंच

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow