Ayodhya: डोगरा रेजिमेंटल सेंटर में भव्य पासिंग आउट परेड, 835 अग्निवीर बने भारतीय सेना का हिस्सा

डोगरा रेजिमेंटल सेंटर के ऐतिहासिक लाला परेड ग्राउंड में शुक्रवार को अग्निवीर योजना के सातवें बैच की भव्य पासिंग आउट

May 30, 2026 - 18:57
55 Views
Ayodhya: डोगरा रेजिमेंटल सेंटर में भव्य पासिंग आउट परेड, 835 अग्निवीर बने भारतीय सेना का हिस्सा
डोगरा रेजिमेंटल सेंटर में भव्य पासिंग आउट परेड, 835 अग्निवीर बने भारतीय सेना का हिस्सा

अयोध्या। डोगरा रेजिमेंटल सेंटर के ऐतिहासिक लाला परेड ग्राउंड में शुक्रवार को अग्निवीर योजना के सातवें बैच की भव्य पासिंग आउट परेड आयोजित हुई। कड़े सैन्य प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद 835 अग्निवीर भारतीय सेना का हिस्सा बने। परेड की समीक्षा डोगरा रेजिमेंटल सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर जितेंद्र शर्मा ने की। अग्निवीरों ने अनुशासन, शौर्य और सैन्य कौशल का शानदार प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। 

प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अग्निवीर तरुण राणा को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया, जबकि परेड का नेतृत्व अग्निवीर नवदीप सिंह ने किया। अग्निवीरों को आधुनिक युद्ध कौशल, शारीरिक दक्षता और सैन्य मूल्यों का प्रशिक्षण दिया गया। समारोह में जवानों के परिजन भी मौजूद रहे और अपने बेटों को सेना की वर्दी में देखकर गौरवान्वित नजर आए। देशभक्ति और सैन्य गौरव के माहौल के बीच यह परेड नए सैनिक जीवन की प्रेरणादायी शुरुआत का प्रतीक बनी।

Also Read- पंजाब स्थानीय निकाय चुनाव में मतगणना से पहले ही आम आदमी पार्टी को मिली बंपर बढ़त, 80 प्रत्याशी निर्विरोध जीते।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow