Ayodhya: 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी शिवसेना, अनुराग शुक्ला बने जिला प्रभारी।
वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी शिवसेना ने संगठन विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मऊ
अयोध्या। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी शिवसेना ने संगठन विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मऊ शिवाला स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अभय द्विवेदी ने गोंडा के युवा नेता अनुराग शुक्ला को जिला प्रभारी नियुक्त किया।
इस अवसर पर अभय द्विवेदी ने कहा कि पार्टी बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए विशेष अभियान चला रही है। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से हुई हालिया मुलाकात में यह स्पष्ट हुआ है कि शिवसेना एनडीए गठबंधन के साथ मजबूती से चुनाव मैदान में उतरेगी।
नवनियुक्त जिला प्रभारी अनुराग शुक्ला ने कहा कि वह गांव-गांव और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जोड़कर संगठन को नई ताकत देंगे। उन्होंने दावा किया कि गोंडा में भाजपा-शिवसेना गठबंधन को और मजबूत बनाते हुए 2027 के विधानसभा चुनाव में बेहतर परिणाम सुनिश्चित किए जाएंगे।
What's Your Reaction?




