नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर कथित ठगी: कुशीनगर से 453 नेपाली नागरिक नेपाल पुलिस को सौंपे गए। 

महराजगंज।  नेपाल के युवकों और युवतियों को नौकरी का प्रलोभन देकर नेटवर्क मार्केटिंग के माध्यम से कथित ठगी कराने और

May 30, 2026 - 19:08
 0  9
नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर कथित ठगी: कुशीनगर से 453 नेपाली नागरिक नेपाल पुलिस को सौंपे गए। 
नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर कथित ठगी: कुशीनगर से 453 नेपाली नागरिक नेपाल पुलिस को सौंपे गए। 

महराजगंज।  नेपाल के युवकों और युवतियों को नौकरी का प्रलोभन देकर नेटवर्क मार्केटिंग के माध्यम से कथित ठगी कराने और उसमें संलिप्त होने के आरोप में 453 नेपाली नागरिकों को कुशीनगर पुलिस ने नेपाल पुलिस के हवाले कर दिया। यह कार्रवाई नेपाल दूतावास, नई दिल्ली द्वारा प्राप्त शिकायत के आधार पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने कुशीनगर जिले में रह रहे 453 नेपाली नागरिकों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत ग्यारह वाहनों से शनिवार की दोपहर सोनौली सीमा पर लाकर नेपाल पुलिस को सौंपा गया।

नेपाल दूतावास को शिकायत मिली थी कि कुशीनगर जनपद में बड़ी संख्या में नेपाली नागरिकों को कथित चेन मार्केटिंग सिंडिकेट एवं ऑनलाइन ठगी से जुड़ी गतिविधियों में जबरन शामिल किया गया है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया था कि कुछ लोगों को अवैध रूप से बंधक बनाकर रखा गया तथा उनके मानवाधिकारों का हनन हो रहा है। दूतावास ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय अधिकारियों से हस्तक्षेप कर संबंधित व्यक्तियों को मुक्त कराने और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया था। कसया थाना क्षेत्र में संचालित नेटवर्क मार्केटिंग गतिविधियों को लेकर कई लोगों ने पुलिस से शिकायत की थी। आरोप था कि बेरोजगार युवाओं को नौकरी और अधिक आय का लालच देकर नेटवर्क से जोड़ा गया तथा उनसे धनराशि जमा कराई गई। बाद में निवेश की गई रकम वापस नहीं मिलने पर पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की।

मामले में बड़ी संख्या में नेपाली नागरिकों के प्रभावित होने की जानकारी सामने आने पर पीड़ितों ने न्याय की मांग को लेकर दिल्ली स्थित नेपाली दूतावास से संपर्क किया। दूतावास की पहल पर कुशीनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 453 नेपाली नागरिकों को सोनौली सीमा तक पहुंचाया, जहां उन्हें नेपाल पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
नेपाल पुलिस ने सभी लोगों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

कोतवाल महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि सभी 453 नेपाली नागरिको को नेपाल पुलिस सीमा से अपने साथ लेकर चली गयी है। एसपी रुपनदेही जनक बहादुर शाही ने बताया कि जांच के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि इनमें कौन लोग ठगी के शिकार हैं और कौन लोग कथित नेटवर्क मार्केटिंग गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल थे। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Also Read- सहारनपुर में प्रेम जाल और शादी के झूठे वादे का घिनौना खेल: कथित शारीरिक शोषण के बाद जबरन धर्म परिवर्तन का बनाया जा रहा था दबाव।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।