पीड़ित न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं, मांगे पूरी न हुई तो नींद हराम करो आन्दोलन जल्द होगा शुरू 

कानपुर। राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने आज विधायक सुरेन्द्र मैथानी का कार्यालय घेर लिया और भ्रष्टाचार के खिलाफ  जमकर नारे

Jun 14, 2026 - 17:23
Jun 14, 2026 - 17:27
 0  6
पीड़ित न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं, मांगे पूरी न हुई तो नींद हराम करो आन्दोलन जल्द होगा शुरू 
पीड़ित न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं, मांगे पूरी न हुई तो नींद हराम करो आन्दोलन जल्द होगा शुरू 

कानपुर। राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने आज विधायक सुरेन्द्र मैथानी का कार्यालय घेर लिया और भ्रष्टाचार के खिलाफ  जमकर नारे लगाने लगे। विधायक सुरेन्द्र मैथानी के कानपुर से बाहर होने के कारण टेलिफोन से वार्ता कर सभी मामलों में कार्यवाही का भरोसा दिया। दिव्यांगों ने जमकर नारेबाजी की ।नारे ऐसे जो दिल को चुभने लगे , दिमाग गरम कर दे। दिव्यांग नारा लगा रहे थे भ्रष्टाचारी भ्रष्टाचार मुर्दाबाद मुर्दाबाद, भिक्षा नहीं रोजगार चाहिए जीने का अधिकार चाहिए, हम अपना अधिकार मांगते नहीं किसी से भीख मांगते , दिव्यांगजन अधिनियम 2016 लागू करो। दिव्या को की रिपोर्ट दर्ज करो। राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने विधायक से कहा अधिकारियों को मौके पर बुलाईए और समस्याओं का समाधान करवाइये तभी हम यहां से सकेंगे।

वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि प्रशासन और सरकार दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनहीन है। प्रशासन दिव्यांगजनों के लिए बने कानून दिव्यांगजन अधिनियम 2016 का अनुपालन नहीं कर रहा है। दिव्यांग न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं।राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी सड़कों पर उतर कर दिव्यांगजनों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष कर रही है। लेकिन कोई भी अधिकारी मांग पत्रों पर कार्यवाही नहीं करता, अधिकारी सिर्फ आस्वाशन देते हैं और मांग पत्रों को रद्दी की टोकरी में डाल देते हैं। वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि हमने जनप्रतिनिधियों को आज से घेरना शुरू किया है । मांग नहीं पूरी हुई तो नींद हराम करो आन्दोलन कि होगी शुरुआत।
आज के प्रदर्शन व घेराव में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार,प्रदेश अध्यक्ष आनन्द तिवारी,जिला अध्यक्ष राहुल कुमार,महीला मोर्चा अध्यक्ष अल्पना कुमारी,अशोक कुमार,अरविन्द सिंह,गुड्डी दीक्षित, वैभव दीक्षित,गौरव कुमार,गोमती वर्मा,ओम प्रकाश दास,सरला,राम जानकी, सत्य प्रकाश शुक्ला आदि शामिल थे।

Also Click : Hardoi : अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, एक्सप्रेसवे सर्विस रोड पर हादसा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।