Hathras: बेकाबू ट्रक ने खड़ी बाइक को मारी टक्कर हजारों का नुकसान

सासनी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अलीगढ़ रोड स्थित पुरानी सब्जी मंडी के निकट एक तेज रफ्तार और लापरवाही से चल

Jun 13, 2026 - 20:29
33 Views
Hathras: बेकाबू ट्रक ने खड़ी बाइक को मारी टक्कर हजारों का नुकसान
बाइक में टक्‍कर मारने के बाद मौके पर जुटी भीड

हाथरस। सासनी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अलीगढ़ रोड स्थित पुरानी सब्जी मंडी के निकट एक तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रहे ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी एक बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई जिससे बाइक स्वामी का हजारों रुपये का नुकसान हो गया।
शनिवार को मिली जानकारी के कस्बा निवासी प्रतीक अपनी बाइक को पुरानी सब्जी मंडी के पास अलीगढ़ रोड पर सडक के किनारे खड़ी कर नजदीकी दुकानदार से सामान खरीद रहा था, इसी दौरान अलीगढ़ की तरफ जा रहे एक अनियंत्रित ट्रक के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए खड़ी बाइक में टक्कर मार दीं जिससे बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। भीड़ को इकट्ठा होते देख आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके भागने की कोशिश करने लगा मगर भीड़ ने चालक को दबोच लिया और संभ्रांत लोगों ने दोनों पक्षों में सुलह करा दी। गनीमत रही कि हादसे के वक्त बाइक पर कोई बैठा नहीं था, वरना कोई बड़ी जनहानि हो सकती थी।

Also Read- पश्चिम बंगाल के एक स्कूल में अचानक हुई छापेमारी से सभी सन्न, पुलिसिया तलाशी में कमरे के भीतर से बरामद हुआ एक करोड़ सतहत्तर लाख रुपये का भारी-भरकम कैश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow