मुजफ्फरनगर का लाल नितिन शहीद: देश की रक्षा करते हुए दी वीरगति, कुरावा गांव में शोक के साथ गर्व

जनपद के ग्राम कुरावा के वीर सपूत और भारतीय सेना के जवान नितिन पुत्र सुरेंद्र देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए।

By INA News Desk
Jun 14, 2026 - 11:23
21 Views
मुजफ्फरनगर का लाल नितिन शहीद: देश की रक्षा करते हुए दी वीरगति, कुरावा गांव में शोक के साथ गर्व
मुजफ्फरनगर का लाल नितिन शहीद: देश की रक्षा करते हुए दी वीरगति, कुरावा गांव में शोक के साथ गर्व

मुजफ्फरनगर। जनपद के ग्राम कुरावा के वीर सपूत और भारतीय सेना के जवान नितिन पुत्र सुरेंद्र देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए। उनके सर्वोच्च बलिदान की खबर मिलते ही पूरे गांव, क्षेत्र और जनपद में शोक की लहर दौड़ गई। 
गांव का लाल, देश का गौरव
शहीद नितिन बचपन से ही देश सेवा का सपना देखते थे। कठिन परिश्रम और लगन से उन्होंने भारतीय सेना जॉइन कर राष्ट्र सेवा का मार्ग चुना। अपने कर्तव्य के प्रति समर्पित नितिन ने अंत तक मातृभूमि की रक्षा को सर्वोपरि रखा और प्राण न्योछावर कर दिए।
गांव में शोक और गर्व का माहौल
गुरुवार को शहादत की सूचना मिलते ही ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों का शहीद के आवास पर तांता लग गया। पिता सुरेंद्र और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरा गांव दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़ा है। 
लोगों ने कहा कि "कुरावा की धरती ने ऐसा वीर सपूत दिया जिसने राष्ट्र के लिए जान दे दी। उनका बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।"
श्रद्धांजलि और मांग
क्षेत्रवासियों ने 'शहीद नितिन अमर रहें', 'भारत माता की जय' के गगनभेदी नारों के बीच भावभीनी श्रद्धांजलि दी। लोगों ने सरकार से शहीद परिवार को हर संभव सहायता और सम्मान देने की मांग की है। शहीद नितिन की वीरता, साहस और राष्ट्रभक्ति आने वाली पीढ़ियों को देश सेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी।

Also Read- Special Article: महाराजा जयचन्द गहरवार को देशद्रोही कहना न्यायोचित नहीं अन्यायपूर्ण है...

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow